भारत में नोकिया एक बार फिर से अपने पुराने और आइकॉनिक फोन को वापस ले कर आ रहा है।
नई दिल्ली: भारत में नोकिया एक बार फिर से अपने पुराने और आइकॉनिक फोन को वापस ले कर आ रहा है। जी हां HMD ग्लोबल आज यानि 16 जून को अपना नया फीचर फोन नोकिया 5310 लॉन्च करने के लिए तैयार है। Android मोबाइल : ये रहे 5 हजार से कम के बेस्ट स्मार्टफोन, जानें फीचर्स ये भी पढ़ें

नोकिया के ट्विटर पर जारी किए गए टीज़र से पता चला है कि आने वाला नया फोन नोकिया 5310 Xpress Music का रिफ्रेश वर्जन होगा, जिसे कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था।
फोन में म्यूज़िक सुनने के लिए खास फीचर
नोकिया के भारत आने वाले फोन 5310 को ग्लोबली पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, और इसलिए इसके फीचर्स का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने ट्विटर पर नोकिया मोबाइल इंडिया के हैंडल से नए फोन को लेकर कई हिंट दिए हैं। जारी हुए शॉर्ट टीज़र को देखकर पता चल रहा है कि फोन में म्यूज़िक सुनने के लिए खास फीचर मिलेगा। वहीं कहा गया है कि गाने सुनते हैं समय इसमें नॉइस नहीं आएगी। इसके साथ ही इसमें अच्छी बैटरी का भी हिंट मिला है।
नोकिया के इस फोन में ग्राहकों को मिलेगा कलर ऑप्शन
पहले लॉन्च हो चुके फोन के बाकी फीचर्स पर नज़र डालें तो इस फोन में 2.4 इंच का QVGA कलर डिस्प्ले दिया गया है, इसके साथ ही इस फोन में ड्यूल-फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स और फिजिकल कीपैड मौजूद हैं। नोकिया का यह फोन मीडियाटेक MT6260A प्रोसेसर से पावर्ड है और ये फोन नोकिया सीरीज 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है। फोन में 8MB की रैम दी गई है, और इंटरनल स्टोरेज के तौर पर इसमें 16 MB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया का ये फीचर फोन दो कलर ऑप्शन व्हाइट/रेड और ब्लैक/रेड में आएगा।
नोकिया 5310 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
- बात करें अगर कैमरे की तो फोन के रियर में फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया गया है।
- पावर के लिए फोन में 1,200 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसका स्टैंडबाय टाइम 30 दिन तक का है।
- ये फोन MP3 प्लेयर और FM रेडियो जैसे फीचर्स को सपॉर्ट करता है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि ये फोन इंटरनेट ब्राउज़िग और फेसबुक सपोर्ट के साथ आएगा।
- वहीं कीमत की बात करें तो 2007 में Nokia 5310 Xpress Music को 3,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया था।
- इसलिए उम्मीद की जा रही है कि पूरे 13 साल बाद नए अवतार में आने वाले फोन को 4 से 5 हज़ार रुपये के अंदर लॉन्च किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications