Railway Board Changed Name: भारतीय रेलवे बोर्ड ने यूपी की राजधानी लखनऊ डिविजन के आठ स्टेशनों के नामों को बदल दिया गया है। जिन स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, उनमें जायस स्टेशन, अकबरगंज स्टेशन, फुरसतगंज रेलवे स्टेशन, वारिसगंज हाल्ट स्टेशन, निहालगढ़ स्टेशन, बनी रेलवे स्टेशन, मिसरौली स्टेशन भी है। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।

इन स्टेशनों के बदले गए हैं नाम
बीते दिनों कई स्टेशनों का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव दिया गया था, जिसे अब फाइनल कर दिया गया है। धार्मिक पहचान और महापुरुषों के नाम पर लखनऊ के स्टेशनों के नाम दिए गए हैं। जायस स्टेशन का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ धाम रखा गया। वहीं, अकबरगंज स्टेशन का नाम नाम बदलकर अब मां अहोरवा भवानी धाम रखा गया है।
इसके अलावा फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर धाम, वारिसगंज हाल्ट स्टेशन का नाम नाम बदलकर अमर शहीद भाले सुल्तान रखा गया है।
वहीं, कासिमपुर हाल्ट स्टेशन का नाम बदलकर जायस सिटी किया गया है। निहालगढ़ स्टेशन का नाम बदलकर अब महाराजा बिजली पासी स्टेशन, बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस स्टेशन होगा, मिसरौली स्टेशन का नाम नाम बदलकर मां कालिकान धाम किया गया है।
पहले भी बदले गए थे स्टेशनों के नाम
इससे पहले साल 2023 में उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए थे और इसमें उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रतापगढ़, अंतू और बिशनाथगंज था। इसे लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। प्रतापगढ़ का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन और अंतू का नाम बदलकर मां चंद्रिका देवी धाम अंतू रखा गया था। वहीं, बिशनाथगंज का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिशनाथगंज कर दिया गया था।
वहीं, झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन किया जा चुका है। इसके अलावा फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया गया है। इसके अलावा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया गया था और फैजाबाद, इलाहाबाद, मुगलसराय स्टेशन का नाम भी बदला जा चुका है।
2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज हुआ
साल 2018 में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था और इस शहर का नाम बदलने के साथ ही रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए थे। योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद सूबे में सबसे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला।
अगस्त 2018 में मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन कर दिया गया था. साथ ही मुगलसराय तहसील को पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील कर दिया था.कानपुर के पनकी स्टेशन का नाम पनकी धाम कर दिया था।
इसे लेकर डिप्टी चीफ कामर्शियल मैनेजर हरिमोहन की ओर से एक सर्कुलर जारी कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने जिन स्टेशनों के नाम को बदला है, उनमें कासिमपुर हाल्ट, जायस, मिश्रौली, बानी, निहालगढ़, अकबरगंज, वारिसगंज और फुर्सतगंज शामिल हैं।
वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने को लेकर बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में शेयर किया है कि भाजपा सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ़ 'नाम' नहीं, हालात भी बदलें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications