नयी दिल्ली। पिछले साल दिसंबर के पहले हफ्ते में प्रीपेड प्लान महंगे करने के बाद रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों कंपनियों ने कई खास बेनेफिट्स वाले अलग-अलग प्लान पेश किये। इनमें सिर्फ डेटा, टॉकटाइम और एसएमएस वाले प्लान भी शामिल हैं। मगर अधिकतर ग्राहकों को अधिक से अधिक डेटा चाहिए वो भी किफायती दामों में। अधिकतर ग्राहक रोज 1 से 3 जीबी तक डेटा वाले प्लान चाहते हैं। तीनों ही कंपनियों के बहुत सारे प्लान हैं जिनमें आपको 1 से 3 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिडेट कॉल, डेली एसएमएस और बहुत सारी ऐप का एक्सेस मिल जायेगा। मगर आप कम कीमत में डेली डेटा चाहते हैं तो ऐसा प्लान सिर्फ जियो ही ऑफर कर रही है। जी हां 150 रुपये से कम के प्लान में सिर्फ रिलायंस जियो ही रोजाना 1 जीबी डेटा देती है। जबकि इतने ही रुपयों में एयरटेल और वोडाफोन में आपको एक साथ सीमित डेटा देती है, जो प्लान की वैलिडिटी तक रहता है। आइये जानते हैं इन तीनों कंपनियों के 150 रुपये से कम के प्लान के बारे में।
जियो के 149 रुपये वाले प्लान में रोज 1 जीबी डेटा
रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले में आपको रोजाना 1 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। यानी 149 रुपये में आपको कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं कॉलिंग की बात करें तो आपको जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविदा मिलेगी। मगर जियो से दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट ही मुफ्त मिलेंगे। उससे ऊपर कॉल करने के लिए आपको टॉकटाइम रिचार्ज करवाना होगा, जिसमें प्रति मिनट 6 पैसे का चार्ज लगेगा।
एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल
जियो के मुकाबले एयरटेल अपने 149 रुपये वाले प्लान में हर नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट ऑफर कर रही है। इसमें लॉकल के अलावा आपको अनलिमिटेड एसटीडी और रोमिंग कॉल भी मिलेंगी। मगर बात डेटा की करें तो इस प्लान में आपको रोजाना डेटा नहीं मिलेगा, बल्कि एक बार में टोटल 2 जीबी डेटा ही मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। यानी आपको 28 दिनों के लिए कुल 2 जीबी डेटा ही ऑफर किया जायेगा। इसके अलावा रोजाना एसएमएस के बजाय एयरटेल कुल 300 एसएमएस ही दे रही है। यानी अनलिमिटेड कॉलिंग के लिहाज से एयरटेल का प्लान बेहतर है, मगर डेटा बेनेफिट सीमित है।
एयरटेल से मिलता-जुलता है वोडाफोन का प्लान
वोडाफोन आइडिया का 149 रुपये वाला प्लान एयरटेल से जरा भी अलग नहीं है। इसमें भी सभी नेटवर्कों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 300 एसएमएस और कुल 2 जीबी डेटा ही मिलेगा। एयरटेल के प्लान की तरह वोडाफोन के प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की ही है। मगर वोडाफोन के प्लान में आपको वोडाफोन प्ले स्ट्रीमिंग और सालाना 999 रुपये वाला जी5 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वोडाफोन के नेटवर्क पर रोज 1 जीबी डेटा प्लान के लिए आपको 219 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा। तीनों कंपनियों के प्लान की तुलना करें तो डेटा के लिहाज से जियो का प्लान सबसे बेस्ट है। वहीं एयरटेल और वोडाफोन कॉलिंग के लिहाज से बेहतर प्लान दे रही हैं।
यह भी पढ़ें - जियो ने लॉन्च की वाई-फाई कॉलिंग, ऐसे करें अपने मोबाइल पर एक्टिवेट
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications