नई दिल्ली, जुलाई 21। क्या आप पुराने या कुछ खास नोट कलेक्ट करते हैं? यदि हां तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। दरअसल हम आपको कुछ ऐसे खास नोटों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको 5 लाख रु तक दिला सकते हैं। यह एक खास सीरीज नंबर वाले नोट हैं। कुछ पुराने नोट भी हैं, जो आपको मालामाल बना सकते हैं। कई करेंसी नोट और सिक्कों की मांग काफी ज्यादा है। पिछले कुछ समय से कई वेबसाइटों पर चुनिंदा नोट और सिक्के काफी बिक रहे हैं और इनके बदले मोटी रकम भी दी जा रही है।
क्या है सीरीज
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है 123456। यदि आपके पास ऐसा कोई नोट हो लाखों रु की कमाई हो सकती है। फिर चाहे नोट 1 रु से लेकर 2000 रु तक कितने का भी हो। अगर आपके पास इस सीरीज का कोई नोट हो तो तुरंत ईबे वेबसाइट पर जाएं। इस साइट पर ऐसे खास नोटों के लिए बोली लगती है। कोई भी आम आदमी इस नीलामी में हिस्सा ले सकता है।
और कहां बिक सकते हैं ये नोट
आपको 123456, 786 या कुछ एंटीक सिक्के बेचने के लिए कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं है। इन नोटों और सिक्कों को घर बैठे बेचा जा सकता है। ईबे के अलवाा क्लिक इंडिया सहित और भी कई वेबसाइट हैं, जहां इन नोटों की नीलामी हो सकती है। क्लिकइंडिया साइट पर आपको डायरेक्ट व्हाट्सएप पर बेचने का लिंक भी मिल जाएगा। इस नोट के बदले आपको 5 लाख रु तक मिल जाएंगे।
कैसे बेचें ऐसे नोट
ऑनलाइन नीलामी के लिए आपके पास 123456 नंबर वाला नोट होना चाहिए। इसकी फोटो लें और बिडिंग वेबसाइट पर अपने आपको एक विक्रेता के तौर पर रजिस्टर करें। वहां नोट का फोटो अपलोड करें। जो लोग खरीदना चाहते हैं वे आपसे खुद बात कर लेंगे। आपको वहां अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल देनी होगी। आप अपने हिसाब से कीमत तय कर सकते हैं।
पुराने सिक्के से करें कमाई
यहां हम आपको एक और सिक्के के बारे में बताएंगे, जो आपको 5 लाख रु तक दिला सकता है। ये 2 रु का 1994 का सिक्का है। इस सिक्के को क्विकर पर 5 लाख रु तक में बेचा जा रहा है। किसी के भी पास ये 2 रु का सिक्का है तो उसके पास लाखों रुपये कमाने का शानदार मौका है। बैंगलोर स्थित क्विकर पर खरीदार पुराने सिक्के के बदले मोटी रकम देने को तैयार हैं।
बना हुआ है झंडा
2 रु के उस सिक्के की कीमत बहुत अधिक है, जिसके एक तरफ भारतीय झंडा बना हुआ है। ऐसे ही एक और सिक्के की कीमत, जो आजादी से पहले तैयार हुआ था और जिस पर महारानी विक्टोरिया की तस्वीर है, उसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। 1918 में मिंट किया गया एक और सिक्का है, जिस पर ब्रिटिश किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर है। एक रुपये के इस सिक्के को 9 लाख रुपये तक की कीमत पर बेचा जा सकता है। वैसे बता दें कि ये दुर्लभ सिक्के आपको निश्चित रूप से अच्छी रकम दिलाएंगे, मगर यह खरीदार और विक्रेता पर भी निर्भर करता है कि वे किस रेट पर सिक्के को खरीदने-बेचने के लिए तैयार होते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications