नयी दिल्ली। आपके शहर में प्रॉपर्टी के दाम क्या हैं? करोड़ों न सही मगर आप अपने शहर में लाखों से कम में घर नहीं खरीद सकते होंगे। कहीं कम कहीं ज्यादा पर कीमतें कम से कम लाखों में ही होंगी। वहीं दिल्ली-मुम्बई जैसे शहरों के पॉश इलाकों में घरों के दाम करोड़ों में भी होते हैं। मगर उन्हें खरीदना सबके बजट में नहीं होता। पर हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जहां 86 रु की शुरुआती कीमत पर घर मिल रहा है। है न चौंकाने वाली बात। आइए जानते हैं कि आखिर इस महंगाई के दौर में इतना सस्ता मकान मिल कहां रहा है।
इटली में मिल रहे सस्ते घर
86 रु की मामूली कीमत पर मकान किसी ऐसी-वैसी वजह नहीं बल्कि यूरोप के एक बेहद खूबसूरत देश इटली में मिल रहे हैं। इटली के छोटे लेकिन अनोखे और खूबसूरत कस्बे सलेमी में सस्ता घर खरीदा जा सकता है। सिसिली (इटली का एक प्रांत) के दक्षिण-पश्चिम की तरफ स्थित एक छोटे से टाउन में इतनी कम कीमत पर घरों की पेशकश की जा रही है कि ये आपको एक कप कॉफी से भी सस्ता पड़ेगा।
क्या है वजह
सलेमी में 1 यूरो (भारतीय मुद्रा में करीब 86 रु) में घर मिलना थोड़ा हैरानी भरा है। इसलिए इसकी वजह जानना भी बेहद जरूरी है। असल में पिछले कुछ सालों में कई छोटे इतालवी कस्बों में डीपॉपुलेशन (जनसंख्या घटना) की समस्या देखी गई है। यही वजह है कि ऐसे कस्बों में इतनी कम कीमतों पर घरों की पेशकश की जा रही है कि विश्वास करना मुश्किल है। अब सिसिली के द्वीप अच्छी हालत में हैं। इसलिए यहां बहुत सस्ते कीमतों में घरों की पेशकश शुरू कर दी गई है।
नहीं मिल रहा खरीदार
सलेमी टाउन में पुरानी पॉपर्टियों को केवल 86 रुपये में बिक्री के लिए रखा गया है, जिसका कारण डीपोपुलेशन है। मगर रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय लोगों को पहले ही छोड़ दी गई संपत्तियों को बेचना मुश्किल हो रहा था और अब कोरोना महामारी ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। यानी इन घरों के खरीदार आसानी से नहीं मिल रहे। कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण शहर प्रबंधन ने अब मकान को औने-पौने दामों पर बेचने का फैसला किया है।
ऐतिहासिक है सलेमी
सिसिली द्वीप मौजूद पर सलेमी एक ऐतिहासिक स्थान है। यहां जैतून के पेड़ों के झुंड है। यहां कुछ घर प्राचीन शहर की दीवारों से घिरे हुए हैं जो 16वीं शताब्दी की है। लेकिन 1968 के बेलिस वैली भूकंप के बाद टाउन को फिजिकल और सांस्कृतिक दोनों तरह से नुकसान हुआ। उस भूकंप में लगभग 4,000 से अधिक लोग मारे गए थे। तब से सलेमी एक निर्जन स्थान रहा है।
क्या कर रहा सिटी मैनेजमेंट
सीएनएन ट्रेवल की रिपोर्ट के अनुसार इस टाउन के मेयर कहते हैं कि सभी इमारतें सिटी काउंसिल की हैं, जिससे बिक्री में तेजी आती हैं और लालफीताशाही कम होती है। इस योजना को शुरू करने से पहले सलेमी के पुराने हिस्सों को फिर से हासिल करना था जहां घर स्थित हैं। साथ ही सड़कों, बिजली के ग्रिड और सीवेज पाइप जैसी बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर बनाया गया। अब टाउन अगले कदम के लिए तैयार है।
पिछले साल यहां था सस्ता घर खरीदने का मौका
पिछले साल दक्षिणी इटली में सांबुका टाउन, जो भूमध्यसागरीय द्वीप और रेतीले समुद्र तटों का खूबसूरत नजारा पेश करता है, में केवल 1 डॉलर में दर्जनों घर बेचे जा रहे थे। इतने कम रेट पर घरों की बिक्री का उद्देश्य टाउन को पुनर्जीवित करना है जो पिछले कई वर्षों से डीपॉपुलेशन का शिकार है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications