Nothing Phone 1 Offer : ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर अकसर आपको स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल जाएगा। आपका मन साल भर में कभी भी हो यहां डिस्काउंट मिल ही जाता है। इस समय भी एक दमदार और महंगे स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। यहां हम आपको एक खास ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस तरह का ऑफर पहली बार मिल रहा है।

नथिंग फोन (1)
नथिंग फोन (1) पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। जैसा कि हमने बताया फ्लिपकार्ट पर ही इस फोन पर छूट दी जा रही है। आपको इस फोन पर 3 तरह का ऑफर मिल जाएगा। इसमें कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। अब जानते हैं उन ऑफर्स के बारे में, जो फोन पर मिल रहे हैं।
कितनी है कीमत
नथिंग फोन (1) के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे तो मार्केट में 37,999 रुपये है। मगर इस पर 13 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद आपको ये फोन 32,999 रुपये में मिल जाएगा। अब बात करते हैं बैंक ऑफर की। यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। आपको ये फोन ईएमआई पर भी मिल सकता है। इसे आप 2,167 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर के बारे में जानिए
अब बात करते हैं एक्सचेंज ऑफर की। यदि आप कोई पुराना स्मार्टफोन इस फोन की खरीदारी के समय एक्सचेंज करते हैं तो आप 17,500 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। मग एक बात ध्यान रखें कि इतनी बचत तब ही हो सकती है, जब आपके द्वारा एक्सचेंज किया जाने वाला फोन अच्छी कंडीशन में हो। अगर आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिला तो नया फोन ऊपर बताए गए डिस्काउंट के साथ मात्र 15,499 रुपये में मिल जाएगा।
जानिए फोन के फीचर्स
अब डालते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पर नजर। इस फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन 50 मेगापिक्सेल के प्राइमरी कैमरे, 50 मेगापिक्सेल के सैकंडरी कैमरे से लैस है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसकी बैटरी 4500 एमएएच की है, जो लिथियम आयन बैटरी है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 778 जी+ प्रोसेसर है। फोन के साथ 1 साल की वारंटी भी मिल रही है।

आईफोन पर छूट
इस समय फ्लिपकार्ट पर ही आईफोन शानदार ऑफर चल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने ऐप्पल आईफोन 11 को डिस्काउंट के साथ 40,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया है। यहां आपको आईफोन 11 खरीदते समय पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 17,500 रु तक की छूट मिल जाएगी। इससे फोन की कीमत सिर्फ 23,490 रु रह जाएगी। ये ऑफर डिवाइस के 64 जीबी मॉडल पर ही उपलब्ध है। खरीदार इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 फीसदी कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आप 3,681 रु प्रति माह से शुरू होने वाली आसान ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं। आपको इस पर मुफ्त में बायजू की 3 लाइव क्लासेस भी मिल जाएंगी जिनकी कीमत 999 रु है। ये फोन ब्लैक, ग्रीन, पर्पल, रेड, व्हाइट और येलो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications