
Nothing Phone (1) : नथिंग ईयर (2) को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी है। इससे पहले नथिंग फोन (1) पर भारी छूट मिल रही है। ये छूट मिल रही है फ्लिपकार्ट पर। फ्लिपकार्ट पर नथिंग फोन (1) काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। एक तरफ नथिंग अपने तीसरे टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स, नथिंग ईयर (2) को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, तो वहीं नथिंग फोन (1) भारी छूट के साथ उपलब्ध है। नथिंग ईयर (2) नथिंग ईयर (1) की जगह लेंगे, जो कि कंपनी का पहला प्रोडक्ट है।
कितनी कीमत पर मिल रहा फोन
ईयर (2) लॉन्च से पहले, नथिंग फोन (1) पर फ्लिपकार्ट पर भारी छूट मिल रही है। द नथिंग फोन (1) कार्ल पेई के यूके स्थित टेक स्टार्टअप का पहला स्मार्टफोन है। कहा जाता है कि यह अपने सेगमेंट में 'बेस्ट सेलिंग' फोन है। इसे 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। पर इस समय नथिंग फोन (1) फिलहाल फ्लिपकार्ट पर जोरदार छूट के बाद सिर्फ 1,999 रुपये में उपलब्ध है।
कौन-कौन से ऑफर हैं उपलब्ध
नथिंग फोन (1) फ्लिपकार्ट पर इस समय 8,000 रुपये की छूट के बाद 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी (1000 रुपये तक) इंस्टैंट छूट ले सकते हैं, जिससे फोन की कीमत 28,999 रुपये रह जाएगी। साथ ही फ्लिपकार्ट पर पुराने स्मार्टफोन के बदले में 27,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। इससे नथिंग फोन (1) की कीमत 1,999 रुपये तक कम हो जाती है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम फायदा आपको तब मिलेगा, जब आपके फोन की कंडीशन बहुत अच्छी हालत में हो। जैसी आपके फोन की कंडीशन होगी, आपको उतना ही एक्सचेंज ऑफर का फायदा दिया जाएगा।
नथिंग फोन (1) के फीचर्स
नथिंग फोन (1) में 6.55-इंच की ओलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसकी डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नथिंग फोन (1) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी+ चिपसेट पर चलता है। ये फोन 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
दमदार है बैटरी
नथिंग फोन (1) स्मार्टफोन में 33 वाट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। बात करें कैमरे की तो ये स्मार्टफोन एक डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications