बस 4 दिनों में जल्द ही दिवाली का त्योहार आने वाला है। लोग दिवाली के आने के पहले ही उसकी तैयारियां शुरु कर देते हैं। त्योहार में अकसर जमकर खरीदारी करने पर पैसों की दिक्कत हो जाती है।
नई दिल्ली: बस 4 दिनों में ही दिवाली का त्योहार आने वाला है। लोग दिवाली के आने के पहले ही उसकी तैयारियां शुरु कर देते हैं। त्योहार में अकसर जमकर खरीदारी करने पर पैसों की दिक्कत हो जाती है। इस कारण या तो अपने मन को रोकना पड़ता है या फिर उधार लेकर अपनी ख्वाहिशों और जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। ऐसे में आप अपने दोस्तों से या परिजनों से पैसे उधार लेते हैं। लेकिन अब आपको त्योहारी सीजन में किसी से उधार लेने की बिलकुल भी जरूरत नहीं होगी।

अमेजन ने शुरू किया बाय नाउ पे लेटर सर्विस
बता दें कि मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद है जिसके जरिए आपको पैसे संबंधी दिक्कत नहीं होगी। इन दिनों देश में कई कंपनियां बाय नाउ पे लेटर की सुविधा दे रही हैं। इसी कड़ी में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भी बाय नाउ पे लेटर की सुविधा दे रही है। कंपनी ने इस सर्विस का नाम अमेजन पे लेटर रखा है। इसके जरिए यूजर्स को कंपनी क्रेडिट लिमिट देती है। यूजर्स क्रेडिट लिमिट के अंदर खर्च कर सकते हैं और भुगतान अगले महीने कर सकते हैं।
जानिए कैसे मिलेगा स्कीम का फायदा
बता दें अमेजन ने साफ किया है कि इस स्कीम का फायदा सिर्फ ऐप के जरिए ही उठा सकते हैं। इसके लिए पहले आपको अमेजन का ऐप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। अमेजन पे लेटर सर्विस का इस्तेमाल Amazon.in या अमेजन ऐप पर किया जा सकता है। अमेजन की इस पहल का इस्तेमाल आप रोजमर्रा की जरूरी सामानों से लेकर घरेलू उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, रोजमर्रा की आवश्यक चीजों, किराने का सामान, बिजली बिल, मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज जैसे यूटिलिटी बिलों का भुगतान तक कर सकते हैं। हालांकि इस सर्विस का इस्तेमाल आप गिफ्ट कार्ड खरीदने या अमेजन पे बैलेंस में मनी लोड करने के लिए नहीं कर सकते हैं।
ग्राहकों को मिलेगी ईएमआई सुविधा
अगर आप अमेजन प्लेटफॉर्म पर 3000 रुपये से ज्यादा का शॉपिंग या बिल पेमेंट करते हैं तो अमेजन पे लेटर के कस्टमर उसे ईएमआई में कंवर्ट करा सकते हैं। ईएमआई अधिकतम 12 महीने के लिए हो सकती है। अमेजन पे लेटर अपने कस्टमर को ऑटो-रिपेमेंट का ऑप्शन देती है। बकाया राशि एक बार में चुकाने पर एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होता है।
जानिए कैसे करें अमेजन पे लेटर को एक्टिवेट
अपने स्मार्टफोन में अमेजन ऐप ओपन करें और अमेजन पे सेक्शन में जाएं। ऊपर में दिख रहे अमेजन पे लेटर पर क्लिक करें। इसके बाद Sign up in 60 सेकेंड पर क्लिक करें। अब पैन नंबर दर्ज करें।
इसके बाद आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी डालें। तुरंत आपको अमेजन पे लेटर की क्रेडिट लिमिट दे दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications