नयी दिल्ली। अब आप अपने गैस सिलेंडर के लिए व्हाट्सएस से भी बुकिंग कर सकेंगे। जी हां ये सुविधा देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम ने की है। भारत पेट्रोलियम ने मंगलवार को देश भर में व्हाट्सएप के माध्यम से कुकिंग गैस बुकिंग की शुरुआत के साथ एक नई कस्टमर फ्रेंडली पहल की शुरुआत की। बता दें कि भारत पेट्रोलियम के एलपीजी ग्राहकों की संख्या 7.1 करोड़ से ज्यादा है, जो इसे इंडियन ऑयल के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनाती है। भारत पेट्रोलियम ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने सिलेंडर बुकिंग की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप बिजनेस चैनल शुरू किया है, जिसके जरिए देश भर के ग्राहक भारत गैस (कंपनी का एलपीजी ब्रांड) ग्राहक व्हाट्सएप पर अपनी रसोई गैस बुक कर सकते हैं।
ऐसे करें व्हाट्सएप से बुकिंग
व्हाट्सएप बुकिंग ग्राहक के कंपनी के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भारत पेट्रोलियम के स्मार्टलाइन नंबर (1800224344) पर की जा सकती है। इस नंबर को अपने मोबाइल में एड करें, जिसके बाद आपको ये नंबर व्हाट्सएप पर भी दिखेगा। फिर आप इस नंबर पर 'HI' लिख कर भेजें। फिर सिलेंडर बुक करने के लिए आप 'Book' लिख कर भेजें या फिर '1' भी लिख कर भेज सकते हैं। बस इतना करने से आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा। इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा, जिस पर आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
कैसे होगा भुगतान
एलपीजी के कार्यकारी निदेशक टी पीतांबरन ने कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग के बाद, ग्राहक को किसी भी चैनल के माध्यम से रिफिल के लिए ऑनलाइन भुगतान करने के लिए एक लिंक के अलावा एक पुष्टिकरण संदेश मिलेगा। ग्राहक डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और अन्य भुगतान ऐप जैसे अमेज़न से सिलेंडर के लिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।
काफी आसान होगा सिलेंडर बुक करना
एप्लिकेशन को लॉन्च करते हुए भारत पेट्रोलियम के मार्केटिंग डायरेक्टर अरुण सिंह ने कहा व्हाट्सएप से एलपीजी बुक करने की सुविधा ग्राहकों के लिए इसे और भी आसान बना देगी। व्हाट्सएप युवा और बुजुर्ग पीढ़ी द्वारा सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले ऐप में से एक है, इसलिए यह प्लेटफॉर्म हमें हमारे ग्राहकों के और करीब लाएगा। इससे भारत पेट्रोलियम की ग्राहकों के बीच पहुंच बढ़ेगी और ग्राहकों को भी आसानी से सिलेंडर बुक करने की फैसिलिटी मिलेगी।
ऐसे भी हो सकता है सिलेंडर बुक
जानकारी के लिए बता दें कि भारत पेट्रोलियम अपने ग्राहकों को कई और तरीकों से भी गैस सिलेंडर बुक करने की फैसिलिटी देती है। इनमें आईवीआरएस (Interactive Voice Response System), मिस्ड कॉल, ऐप और वेबसाइट शामिल हैं। कंपनी अपने डिस्ट्रिब्यूटर्स के जरिए भी सिलेंडर पहुंचाती है। इसके नेटवर्क में 6111 डिस्ट्रिब्यूटर हैं। कंपनी सुरक्षा जागरूकता पैदा करने के अलावा आने वाले दिनों में एलपीजी डिलीवरी ट्रेकिंग और ग्राहकों से फीडबैक लेने जैसी नई सुविधाओं की शुरुआत भी करने रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications