किसानों के लिए बड़े काम की खबर है। किसान अब एसबीआई योनो से बीज खरीद सकते है। एसबीआई योनो से अब बीज पोर्टल भी जुड़ गया है।
नई दिल्ली: किसानों के लिए बड़े काम की खबर है। किसान अब एसबीआई योनो से बीज खरीद सकते है। एसबीआई योनो से अब बीज पोर्टल भी जुड़ गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आईसीएमआर के तहत आने वाले भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर), बेंगलुरु के बीज पोर्टल का स्टेट बैंक योनो कृषि ऐप के साथ शुरुआत की है। बता दें कि दोनों ऐप के एकसाथ आने से देश के किसान अब डिजिटल माध्यम से बीज की खरीद से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं और बैंक की सुविधाओं का फायदा उठा पाएंगे। PM Kisan की टक्कर की हैं ये योजनाएं, उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

किसान घर बैठे लें सकेंगे इन सुविधाओं का फायदा
स्टेट बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा, योनो कृषि ऐप हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है, जिसमें कृषि मंडी और कृषि मित्र सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। बैंक के लाखों किसान ग्राहक हैं, इनके अलावा भी देश के किसान घर बैठे इन सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। स्मार्टफोन नहीं होने पर बैंक शाखा में जाकर भी सुविधाओं का फायदा लिया जा सकता है। ऐप के इस्तेमाल पर कोई फीस भी नहीं है।
बता दें कि तोमर ने देश के विकास में कृषि के महत्व और किसानों के परिश्रम का जिक्र करते हुए उनकी आमदनी दोगुनी करने के भारत सरकार के लक्ष्य को दोहराया। उन्होंने देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कृषि का योगदान बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। तोमर के मुताबिक बागवानी का कृषि क्षेत्र में 32 प्रतिशत योगदान है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। बागवानी में किसानों को उनके उत्पादों का वाजिब मूल्य मिलने की पूरी उम्मीद रहती है, अच्छा उत्पादन कर किसान अपनी माली हालत सुधारने में सफल हो सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications