नई दिल्ली, जून 29। घरेलू हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रमुख भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने मॉनसून सेल शुरू की है। इस सेल में बेहद कम कीमत पर फ्लाइट टिकट दिए जा रहे हैं। ये सेल 30 जून तक चालू है। आप 30 जून को रात 23.59 बजे तक ही इस सेल के तहत फ्लाइट टिकट खरीद सकते हैं। सेल में उड़ानों पर मेगा छूट की घोषणा की गयी है। बता दें कि यह ऑफर 1 अगस्त, 2021 से 26 मार्च, 2022 के बीच फ्लाइट यात्रियों के लिए उपलब्ध है।
सबसे सस्ते टिकट की कीमत
इस यात्रा अवधि के लिए बुक की गई उड़ानों के लिए हवाई किराया 998 रुपये की शुरुआती कीमत से शुरू हो रहा है। इसके अलावा इंडिगो ने यह भी बताया है कि फ्लाइट टिकट पर प्री-बुक 6ई ऐड-ऑन 99 रुपये से शुरू होंगे, जिससे ग्राहक बिना किसी बदलाव शुल्क (चेंज फी) के असीमित बदलाव कर सकेंगे। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) अपने ग्राहकों को इंडिगो ऑपरेटेड नॉन-स्टॉप घरेलू उड़ानों की सस्ती कीमत पर बुकिंग की की पेशकश कर रही है।
नॉन-ट्रांसफरेबल और नॉन-एक्सचेंजेबल
ध्यान रहे कि इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। यह ऑफर नॉन-ट्रांसफरेबल और नॉन-एक्सचेंजेबल है। आपको टिकट के बदले कैश भी नहीं मिलेगा।
जानिए क्या है ऐड-ऑन बेनेफिट
एयरलाइन अपनी सेल के माध्यम से फ्लाइट बुकिंग के लिए चुनिंदा ऐड-ऑन पर पर भी कुछ ऑफर लेकर आई है। इनमें प्री-बुक सीट के लिए 99 रु (शुरुआती चार्ज), फास्ट फॉर्वर्ड के लिए 149 रु और एक्सएल सीट के लिए 799 रु देने होंगे।
वैक्सीन लेने वालों के लिए डिस्काउंट
इस महीने की शुरुआत में इंडिगो ने उन सभी यात्रियों के लिए 10% छूट की घोषणा की थी, जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक डोज ली है। वैक्सीनेशन अभियान को बढ़ावा देने के प्रयास में इंडिगो ने ये ऐलान किया था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा था कि ये छूट बेस फेयर पर दी जाएगी और इस ऑफर के तहत केवल "सीमित इन्वेंट्री" ही उपलब्ध होगी।
किसे मिलेगा फायदा
छूट का लाभ उठाने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर और बोर्डिंग गेट पर वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पेश करना होगा। लाभार्थियों द्वारा कोविड-19 वैक्सीन की एक या दोनों खुराक लेने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इससे पहले प्रमुख विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने भी "मेगा मानसून सेल" शुरू की। एयरलाइन विभिन्न घरेलू डेस्टिनेसंस के लिए 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर फ्लाइट टिकट दे रही है। एयरलाइन मुफ्त फ्लाइट वाउचर भी दे रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications