नयी दिल्ली। देश में एटीएम से जुड़े फ्रॉड पर पूरी तरह लगाम लगी नहीं कि अब केवाईसी फ्रॉड की घटनाएं सामने आने लगी हैं। धोखाधड़ी करने वाले केवाईसी अपडेट करवाने की बहाने लोगों को ठग रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के व्यक्ति से 1.7 लाख रुपये की ठगी का है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गैंग के लीडर और बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। गैंग का मुखिया झारखंड के जामताड़ा का है। मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें पिछले महीने एक मैसेज मिला, जिसमें अपने पेटीएम खाते के केवाईसी को अपडेट करने को कहा गया। ऐसा न करने पर उनका पेटीएम अकाउंट बंद करने की बात भी कही गयी। उन्होंने मैसेज भेजने वाले नंबर पर कॉल की जिस पर उन्हें 'Team Viewer app' डाउनलोड करने और किसी भी पेटीएम नंबर पर 1 रुपया भेजने को कहा गया।
कामयाब हो गये जालसाज
शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि बिना ये जाने कि उनका पेटीएम आईडी और पासवर्ड हैक कर लिया गया है उन्होंने निर्देश का पालन किया। इसके बाद उनके बैंक अकाउंट से 1.72 लाख रुपये निकाल लिये गये। पुलिस को जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी, जो गैंग का मुखिया भी है, ने निकाली गई राशि से 50,000 मूल्य के बिग बाजार नकद वाउचर खरीदे और पकड़े गये तीनों आरोपियों को वे वाउचर भेज दिये। तीनों ने कथित रूप से इन वाउचर का उपयोग करके मोबाइल फोन खरीदे और उन्हें लोअर परेल और ग्रांट रोड क्षेत्रों में बेच दिया। इन लोगों ने पुलिस के सामने सैकड़ों लोगों को ठगने की बात कबूल की है।
ऐसे होता है फ्रॉड
- आपको कॉल करके बताया जायेगा कि आपका वॉलेट या बैंक केवाईसी अमान्य है।
- कॉलर कहता है कि इसे ऑनलाइन वैलिड किया जा सकता है ताकि आपका अकाउंट फिर से एक्विट हो जाए।
- आपसे एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जायेगा।
- जब आप इस ऐप का इस्तेमाल करेंगे तो जालसाज आपकी फोन की स्क्रीन देख सकेगा।
- वे आपको एक छोटी राशि अपने वॉलेट से ट्रांसफर करने के लिए कहता है।
- आपके ऐसा करने पर वे आपका पासवर्ड और बाकी जानकारी देख लेगा।
- इसके बाद आपके बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल ली जाती है।
- सभी ट्रांसफर रिक्वेस्ट के लिए आपको ओटीपी मिलता है, लेकिन ऐप के जरिए इन्हें स्कैमस्टर द्वारा देखा जा सकता है।
- कुछ ही मिनटों में आपके खाते से रुपये उड़ा लिये जायेंगे।
बचने के लिए क्या करें
बचने के लिए आप कुछ बुनियादी जरूरी कदम उठायें। ऐसे फर्जी कॉल की पहचान करें और अपनी कोई भी जानकारी साझा न करें। किसी भी फोन या मैसेज के कहने पर किसी तरह की कोई ऐप डाउनलोड न करें। यदि आपको पेटीएम से जुड़ी कोई जानकारी या केवाईसी की डिटेल चाहिए तो इसे सिर्फ और सिर्फ पेटीएम की आधाकारिक साइट से ही लें। गूगल सर्च से मिले नंबरों पर कॉल न करें, क्योंकि जालसाज फर्जी नंबरों का जाल बिछाते और फिर आपसे अधिकारी बन कर बात करते हैं। अपना कोई भी ओटीपी या पिन कहीं भी और किसी के साथ भी साझा न करें।
यह भी पढ़ें - साइबर फ्रॉड का पैसा जन धन खातों में पहुँच रहा, जानिये कैसे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications