हम सभी ज्यादातर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग, रिचार्ज और बिल पेमेंट, रेल और फ्लाइट टिकट बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट आदि के लिए करते हैं।
नई दिल्ली: हम सभी ज्यादातर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग, रिचार्ज और बिल पेमेंट, रेल और फ्लाइट टिकट बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट आदि के लिए करते हैं। लेकिन आपको ये जानकर खुशी होगी की अब आप क्रेडिट कार्ड के जरिए मकान का रेंट भी चुका सकते हैं। आमतौर पर क्रेडिट कार्ड से रेंट देना संभव नहीं है क्योंकि आपका मकान मालिक मर्चेंट की तरह पेमेंट गेटवे यूज नहीं करता।

लेकिन आज मार्केट में क्रेड, नो ब्रोकर, पेजैप, रेड जिराफ जैसे कई मोबाइल एप्लीकेशन हैं जिसके जरिए आप अपना रेंट क्रेडिट कार्ड से दे सकते हैं। लेकिन इन ऐप पर सर्विस चार्ज देना पड़ता है लेकिन आपको कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं। वहीं, क्रेड ऐप मार्केट में इन दिनों काफी लोकप्रिय है जिसके जरिए क्रेडिट कार्ड ऐड करके आप आसानी से रेंट का पेमेंट कर सकते हैं। तो चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि कैसे आप क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट कर सकते है।
रेंट पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक
मौजूदा वक्त में क्रेड ऐप पर एक बेहतरीन ऑफर चल रहा है जहां आप अमेज़ॅन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रेंट का पेमेंट करते हैं तो 2000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। बता दें कि इस ऑफर की शुरुआत 19 अक्टूबर से हुई है जो कि 31 दिसंबर तक है। जिसमें आपको हर महीने 5 फीसदी कैशबैक (अधिकतम 350 रुपये) और 1 फीसदी अनलिमेटेड रिवॉर्ड पॉइंट्स अमेजन पे वॉलेट में मिलता है। हालांकि क्रेड ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट करने पर 1.5 फीसदी का चार्ज भी देना होता है।
क्रेड ऐप क्या है, जान लें
मालूम हो कि फ्रीचार्ज के को-फाउंडर रहे कुणाल शाह ने साल 2018 में एक नया स्टार्टअप क्रेड लॉन्च किया था। इस ऐप से अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भरते हैं तो कैशबैक के अलावा ढेरों रिवार्ड पा सकते हैं। इस ऐप से आप जितने रुपए का क्रेडिट कार्ड का बिल भरते हैं उतने क्रेड क्वाइन पा सकते हैं और अलग-अलग कंपनी से फ्री या डिस्काउंटेड रिवार्ड पा सकते हैं। समझने के लिए अगर आप इस ऐप से आप 20 हजार रुपए का क्रेडिट कार्ड का बिल भरते हैं तो आपको 20 हजार क्रेड क्वाइन मिलता है। इसे रिडीम करने पर आप इन कंपनियों से काफी रिवार्ड पा सकते हैं। इस ऐप पर अब रेंट देने की सुविधा भी आ गई है।
जान लें क्रेडिट कार्ड से रेंट चुकाने के फायदे
- क्रेडिट लिमिट का उपयोग करके अपना कैश बचा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के बकाए का पेमेंट आमतौर पर 45-50 दिन बाद देना होता है। इस तरह से रेंट के पैसे को कहीं निवेश कर कुछ कमा सकते हैं।
- इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए ट्रांजैक्शन को आप ईएमआई में कंवर्ट कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आप रेंट को भी ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें कि क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications