नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) का पैसा मिलते अब 1 साल पूरा हो गया। इसके बाद अब सरकार ने इस योजना का पैसे देने के नियम को सख्ता बना दिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि दूसरे साल की पहली किस्त केवल 5 करोड़ किसानों को ही मिलेगी। बाकी किसानों को अब कुछ शर्त पूरी करनी होंगी। अगर किसान इस शर्त को पूरा नहीं करेंगे तो अब आगे उन्हें पैसा नहीं दिया जाएगा। हालांकि सरकार इस शर्त को पूरा करने के लिए किसानों से पिछले एक साल से कर रही है, लेकिन काफी संख्या में किसानों ने अभी तक यह शर्त पूरी नहीं की है।
देश का सबसे बड़ा फंड ट्रांसफर होगा इस बार
पीएम किसान योजना के तहत इस माह 10,000 करोड़ रुपये का ट्रांसफर बार में किया जाएगा। यह देश में एक बार में होने वाला सबसे बड़ा फंड ट्रांसफर है। यह पैसा करीब 5 करोड़ किसानों को दिया जाएगा। यह पैसा मुख्यतौर पर ग्रामीण इलाकों के किसानों को मिलेगा। सरकार को इससे उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्र में खपत में तेजी आएगी, जिससे जीडीपी में सुधार संभव है।
-आइये अब जानते हैं कि क्या है पीएम किसान योजना और उसमें पैसा मिलने की शर्त।
क्या है पीएम किसान योजना
मोदी सरकार की पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिया जाता है। यह पैसा 4-4 माह के अंतराल में दिया जाता है। इस प्रकार किसानों को 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में यह पैसाा मिलता है। इस योजना को शुरू हुए 1 साल हो चुका है।
ये है पैसा मिलने की शर्त
केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार दूसरे साल की इसी दिसंबर में दी जाने वाली यह पहली किस्त होगी। पीएम किसान योजना की यह किस्त केवल उन्हीं किसानों को दी जाएगी, जिनके बैंक अकाउंट आधार से लिंक होंगे। अगर किसी किसान का बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो उनको यह पैसा नहीं मिलेगा। हालांकि इससे पहले तीन किस्तें बिना आधार के लिंक अकाउंट में भी दी गई थीं। इस योजना से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार केवल 5 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट ही आधार से लिंक हैं। ऐसे करीब 5 करोड़ किसान हैं, जिन्हें यह पैसा इस बार दिया जाएगा। इन किसानों को 10,000 करोड़ रुपये इसी महीने मिल जाएगा। यह पैसा दिसंबर 2019 से लेकर मार्च 2020 के लिए होगा।
अभी पैसा मिलने का दिन तय नहीं
पीएम किसान योजना का इस बार पैसा एक समारोह आयोजित कर दिया जाएगा। इस बार 5 करोड़ किसानों को 10,000 करोड़ रुपये एक बार में मिलेगा। देश के इतिहास में यह एक बार इतना पैसा किसी सरकारी स्कीम में नहीं दिया गया है। आधार लिंक होने के चलते यह पैसा एक बार में 5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में पहुंच जाएगा। वैसे यह समारोह इसी माह होगा।
पीएम किसान योजना का पैसा मिलने में दिक्कत है तो इन अधिकारियों से करें संपर्क
अगर पीएम किसान योजना का पैसा मिलने में दिक्कत है और आपके राज्य के अधिकारी नहीं सुन रहे हैं, तो वह केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क कर पैसे को लेकर जानकारी ले सकते हैं। ये अधिकारी हैं
-संजय अग्रवाल सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली 110001
-राजेश वर्मा, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव, कृषि भवन नई दिल्ली 110001
-विवेक अग्रवाल, संयुक्त सचिव और सीईओ-पीएम किसान, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली 110001
फंड ट्रांसफर की दिक्कतें इन अधिकारियों को बताएं
-बिंबधर प्रधान, अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार कृषि भवन, नई दिल्ली 110 001
इनका ई-मेल पता है pmkisan-funds@gov.in
-कृष्णा त्यागी, मुख्य नियंत्रक और लेखा सचिव कृषि, सहयोग और किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली 110001
पीएम किसान हेल्पलाइन फोन नंबर
-011-23381092
-91-11-23382401
पीएम किसान ई-मेल
PM-KISAN -Email pmkisan-ict@gov.in
पीएम किसान बेवसाइट
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications