पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है। तो अगर आपका खाता पीएनबी में है तो ये खबर जरुर पढ़ें।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है। तो अगर आपका खाता पीएनबी में है तो ये खबर जरुर पढ़ें। पीएनबी के अपने ग्राहकों के लिए एसएमएस बैंकिंग की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा में आप सिर्फ एसएमएस के जरिए ही अपने सभी काम कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक को मैसेज करना होगा और आपको सभी डिटेल्स मोबाइल पर ही मिल जाएंगी। हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि इस सर्विस का फायदा लेने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो।

1 दिन में अधिकतम 5000 रुपए ही ट्रांसफर किए जा सकेंगे
इस सुविधा के तहत बैलेंस जानने, मिनी स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर, चेक स्टेटस का पता और चेक का पेमेंट रोकने सहित कई काम घर बैठे ही किए सकेंगे। आप "PNB PROD" लिख कर 5607040 नम्बर पर एसएमएस करके भी इसके बारे में पता कर सकते हैं। इस पर मैसेज करते ही आपको सर्विस की पूरी लिस्ट मिल जाएगी। इस सर्विस के जरिए 1 दिन में अधिकतम 5000 रुपए ही ट्रांसफर किए जा सकेंगे। बता दें कि बैंक की इस सुविधा के तहत आपको सभी ट्रांजेक्शन का अलर्ट मैसेज के जरिए मिलेगा। एसएमएस बैंकिंग के लिए आपको बैंक की ओर से बताए गए फॉर्मेट में बैंक को 5607040 नम्बर पर मैसेज करना होगा। यहां जानें किस सुविधा के लिए किस फॉर्मेट में करना होगा मैसेज...
इस तरह मिलेगी पीएनबी एसएमएस बैंकिंग सर्विस
- बैलेंस जानने के लिए BAL /space/ 16 digit Account Number जैसे : BAL 015300XXXXXXXXXX
- मिनी स्टेटमेंट के लिए MINSTMT /space/ 16 digit Account Number जैसे : MINSTMT 015300XXXXXXXXXX
- फंड ट्रांसफर के लिए SLFTRF /space/ FROM A/C /space/ TO A/C /space/ AMOUNT जैसे : SLFTRF 015300YYYYYYYYYY 015300XXXXXXXXXX 100
- चेक स्टेटस के लिए CHQINQ /space/ CHEQUE NUMBER /space/ 16 जैसे : CHQINQ 123456 015300XXXXXXXXXX
- चेक का पेमेंट रोकने के लिए STPCHQ /space/ CHEQUE NO. /space/ 16 अंकों वाला अकाउंट नंबर जैसे : STPCHQ 123456 015300XXXXXXXXXX
इस बैंक ने भी दिया लोन की ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस में छूट, जानिए कितना होगा फायदा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications