फ्लाइट टिकट बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया। बस एक मेसेज के जरिए आपकी टिकट बुक हो जाएगी। जी हां अब आपको फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए किसी वेबसाइट या ऐप पर नहीं जाना होगा।
नई दिल्ली: फ्लाइट टिकट बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया। बस एक मेसेज के जरिए आपकी टिकट बुक हो जाएगी। जी हां अब आपको फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए किसी वेबसाइट या ऐप पर नहीं जाना होगा। आप व्हाट्सएप के जरिए फ्लाइट की टिकट बुक कर सकेंगे। चैटिंग के लिए देश में सबसे पॉपुलर व्हाट्सऐप अब आपके अन्य बेहद जरुरी काम में भी इस्तेमाल हो सकता है। दोस्तों-यारों के साथ चैटिंग के अलावा व्हाट्सएप से अपना ट्रैवल भी प्लान कर सकते हैं। इन सब में सबसे अच्छी बात ये है कि अब सस्ते टिकटों तक की जानकारी आपको व्हाट्सएप के जरिए मिल पाएगी। LPG सिलिंडर: व्हाट्सएप के जरिए करा सकेंगे बुकिंग ये भी पढ़ें
ईसमाईट्रिप ने में व्हाट्सएप के साथ करार
दरअसल, ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड ने फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए व्हाट्सएप मैसेंजर पर एकीकरण की घोषणा की है। यूं कहें देश में ट्रैवल पैकेज और टूरिज्म पर काम करने वाली कंपनी ईसमाईट्रिप ने व्हाट्सएप के साथ करार किया है। जिसके बाद ग्राहक व्हाट्सएप के माध्यम से फ्लाइट की टिकट बुक करा सकेंगे। अब व्हाट्सएप में चैटिंग के जरिए ही अपने फ्लाइट टिकटें करा सकते हैं। इस सेवा को सक्रिय करने के लिए ग्राहकों को अपने नंबर से व्हाट्सएप करना होगा। एक बार रजिस्टर करने के बाद यूजर सीधे व्हाट्सएप के माध्यम में अपनी फ्लाइट टिकटें बुक कर पाएंगे।
टिकट बुकिंग के लिए अपने नंबर से यहां करना होगा व्हाट्सएप
ऑनलाइन एयर टिकट बुकिंग में भारत में अपने बाजार को और अधिक विकसित करने के लिए EaseMyTrip के लिए व्हाट्सएप का यह सहयोग महत्वपूर्ण है। स्वायत्त इंटरैक्टिव कार्यक्रम को सक्रिय करने के लिए ग्राहकों को अपने नंबर से 9990330330 पर व्हाट्सएप करना होगा या लिंक https://wa.me/919990330330 पर क्लिक करना होगा और अपने अनुरोधों को साझा करना शुरू करना होगा। व्हाट्सएप पर सर्च किए गए उड़ान से संबंधित मूल्य ड्रॉप / वृद्धि की सूचना भी ग्राहकों को मिलते रहेंगे।
व्हाट्सएप के जरिए अब सस्ते में फ्लाइट टिकट लेना हुआ आसान
बता दें कंपनी के निदेशक प्रशांत पिट्टी के मुताबिक ईसमाईट्रिप ने व्हाट्सऐप फॉर बिजनेस के तहत नई सेवा शुरु की है। ये नई सेवा उन ग्राहकों के लिए मददगार साबित होगी जो दौड़ भाग वाली जॉब के कारण सस्ते टिकट सर्च नहीं कर पाते। समय के अभाव में ज्यादा कारोबारी और नौकरीपेशा लोग अंतिम समय पर टिकट बुक कराते हैं जो काफी मंहगा भी होता है। इस नए व्हाट्सएप सेवा के शुरू होने से कोई भी ग्राहक तुरंत सस्ते टिकटों को देख पाएगा और टिकट भी करा पाएगा।
व्हाट्सऐप पर ट्रैवल संबंधि सेवा शुरू होने से उन ग्राहकों को राहत मिलेगी जो टिकट बुक कराने के लिए विभिन्न वेबसाइटों और ऐप्स पर नहीं पा पाते। नई सेवा के तहत यूजर सीधे व्हाट्सएप के जरिए सिर्फ एक मैसेज करके टिकट बुक करा सकेंगे। ग्राहक अपने व्हाट्सएप से किसी भी फ्लाइट के सस्ते टिकटों के अलर्ट भी अपने मोबाइल में पा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications