नई दिल्ली, मई 8। हर कोई रिटायरमेंट के बाद एक आराम की जिंदगी चाहता है। अब भला बिना पैसों के आराम की कल्पना भी कैसे जा सकती है? इसलिए रिटायरमेंट के बाद आपके पास ढेर सारा पैसा हो, इसके लिए आपको जल्दी और सही तरीके से तैयारी शुरू करनी चाहिए। रिटायरमेंट के बाद आपके पास अच्छी खासी रकम हो, इसके लिए आपको आज ही निवेश शुरू करें। रिटायरमेंट लाइफ के लिए एक बड़ा फंड बनाने के लिए आप कई ऑप्शन में निवेश कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस)। एनपीएस आपको रिटायरमेंट के समय करोड़पति बना सकती है। अच्छी बात ये है कि आपको इसमें कोई बहुत मोटी रकम जमा नहीं करनी होगी। बल्कि आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके भी करोड़पति बन सकते हैं।
रिटायरमेंट पर ऐसे बनिए करोड़पति
अगर आप रिटायरमेंट पर करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको एनपीएस में मंथली आधार पर 2220 रु का निवेश करना होगा। यानी रोज के हिसाब से देखें तो आपको 74 रु डेली जमा करने होंगे। इस तरह 40 सालों में आप कुल 10.65 लाख रु का निवेश करेंगे। अब इस पर अनुमानित रिटर्न 9 फीसदी मानिए। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल 1.02 करोड़ रु मिलेंगे। साथ ही आपकी टैक्स सेविंग भी होगी। आप इस दौरान 3.21 लाख रु की टैक्स सेविंग कर सकेंगे।
आपको मिलेगी पेंशन
1.02 करोड़ रु आप एक साथ नहीं निकाल सकेंगे। ध्यान रहे कि इसमें से आपको एक साथ 60 फीसदी पैसा निकालने की अनुमति होगी। बाकी का 40 फीसदी पैसा एन्युटी प्लान में जमा होगा, जिससे आपको पेंशन मिलेगी। इस तरह 61.59 लाख रु आप एक साथ निकाल सकेंगे, जबकि 41 लाख रु एन्युटी प्लान में जाएंगे। इससे आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने 27000 रु की पेंशन मिलेगी।
कैसे खोलें एनपीएस खाता
आपको एनपीएस खाता खोलने के लिए कहीं के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप मौजूदा संकट के माहौल में घर बैठे ही एनपीएस खाता खोल सकते हैं। एनपीएस खाता खुलवाने के लिए आप किसी भी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ऑनलाइन सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक में जाएं। फिर वर्चुअल आईडी नंबर डालें, जिससे आपको रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी मिलेगा। फिर एकनॉलेजमेंट नंबर जनरेट करें और इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल डालें। इसके बाद पीआरएएन नंबर हासिल करके लॉग-इन कर लें।
कैसे मिलता है रिटर्न
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनपीएस एक मार्केट लिंक्ड स्कीम होती है। इस पर मिलने वाला रिटर्न इक्विटी मार्केट (शेयर बाजार) पर निर्भर होता है। यहां रिटर्न कम-ज्यादा भी हो सकता है। निश्चित या एक जैसा रिटर्न मिलने की संभावना नहीं रहती।
डबल टैक्स छूट
1.5 लाख रु के ऊपर एनपीएस में 50000 रु की अतिरिक्त टैक्स छूट ली जा सकती है। आपको इनकम टैक्स कानून की धारा यू / एस 80 सीसीडी 1 (बी) के तहत एनपीएस में योगदान के लिए 50000 रु अतिरिक्त टैक्स छूट मिलती है। इस तरह एनपीएस में आपको 2 लाख रु तक के सालाना निवेश पर टैक्स छूट मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications