Nps Vatsalya Scheme: इस साल पेश किए गए अंतिम बजट में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस वात्सल्य स्कीम के बारे में बात की थी. इस स्कीम के तहत माता-पिता अपने बच्चों को एक सुरक्षित पेंशन देते हैं. इस एनपीएस वात्सल्य को बाद में सामान्य एनपीएस में बदला जा सकता है. खबर है कि ये स्कीम 18 सितंबर को लॉन्च होने वाला है. चलिए जानते है कि आपके बच्चो को कैसे फायदा दे सकता है.

एनपीएस वात्सल्य खास तौर पर बच्चों के लिए शुरू किया जाएगा. इस स्कीम के तहत माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य सिक्योर कर पाएंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि एनपीएस वात्सल्य को सरकार जल्द लॉन्च कर सकती है.
NPS के तहत बच्चे के बालिक होने तक यानी 18 वर्ष पर उन्होंने फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलती हैय
एनपीएस के तहत माता-पिता अपने बच्चों के लिए निवेश कर सकते है. वहीं जैसे ही बच्चा 18 साल का होता है, इस वात्सल्य एनपीएस को सामान्य एनपीएस में बदला जा सकता है.
ऐसे बनाएं बच्चे के लिए लाखों रुपयो का फंड
इस एनपीएस वात्सल्य में आप एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं. मान लीजिए आपने बच्चे के 3 साल होने पर 10,000 रुपयों का एसआईपी कराया है, तो बच्चे का 18 साल का होने पर आपको 63 लाख रुपये मिलते हैं. सरल शब्दों में कहें तो 15 सालों में ही आपका 63 लाख रुपये का फंड जमा हो सकता है.
इस स्कीम में सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि एनआरआई या ओसीएल भी अप्लाई कर सकते हैं.
दो तरह से कर सकते हैं एनपीएस में इनवेस्टमेंट
NPS स्कीम में आपको बैंक से दो तरह अकाउंट मिलते हैं. पहला टियर I, इस अकाउंट में पैसा निकालने पर रोक लगाई जाती है. इसमें आप 500 रुपये एनपीएस में निवेश शुरू कर सकते हैं. इसके साथ ही दूसरा अकाउंट यानी टियर II में आपको लिक्विडिटी की सुविधा मिल जाती है. इसमें न्यूनतम निवेश 1000 रुपये रखा गया है.
इसके अलावा जैसे ही आप एनपीएस के तहत अकाउंट खोलते हैं. लेकिन आप कुछ समय बाद ही पैसा निकलना चाहते हैं, तो आप 3 साल बाद एनपीएस से 25 फीसदी पैसा निकाल सकते है. वहीं एनपीएस के तहत 5 साल बाद पूरा पैसा निकालने की अनुमति मिल जाती है. हालांकि ये बात ध्यान देने वाली है कि निकाले गए पैसे का सिर्फ 20 फीसदी टैक्स मुक्त होता है. आपको बाकी के बचे पैसे पर टैक्स भुगतान करना होगा.
बच्चे का रिटायरमेंट तक हो जाएगा प्लान
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही बच्चा 18 साल का हो जाता है, उसका एनपीएस वात्सल्य सामान्य एनपीएस में बदल जाता है. एनपीएस आपको रिटायरमेंट की लाइफ के लिए फंड बनाने में मदद करता है. सरल शब्दों में कहा जाए तो एनपीएस के तहत आप अपना रिटायरमेंट प्लान कर सकते है. इसके अलावा अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो NPS कॉन्ट्रीब्यूशन को स्टॉक और बॉन्ड जैसे बाजार से जुड़े इंस्ट्रूमेंट में इनवेस्ट कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications