नई दिल्ली, अगस्त 27। नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश ज्यादातर लोग 50,000 रुपए के अतिरिक्त टैक्स बेनिफिट पाने के लिए करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग यह सोच पाते हैं कि अगर सही ढंग से एनपीएस में निवेश किया जाए तो रिटायरमेंट के बाद हर महीने 50,000 रुपए का पेंशन पाया जा सकता है।
लंबी अवधि का इनवेस्टमेंट प्लान है एनपीएस
एनपीएस लंबी अवधि का एक निवेश विकल्प है। एनपीएस में निवेश रिटायरमेंट के बाद निवेशक के लिए पेंशन से इनकम की व्यवस्था करता है। एनपीएस के तहत पेंशन अमाउंट निवेशक के एक्युमुलेटेड कॉर्पस (इकट्ठा फंड) पर निर्भर करता है। इस सरकारी योजना में निवेश आपको रिटायरमेंट के बाद इनकम की गांरटी देता है। निवेशक के लिए यह जानना जरूरी है कि मैच्योरिटी के अवधि के एनपीएस में निवेश की पूरी निवेश की राशि नहीं मिलेगी। निवेशक के हाथ केवल 60 फिसदी राशि ही आएगी बाकी शेष बचे 40 फीसदी का इस्तेमाल एन्यूटी खरीदने के लिए करना होगा। इन्यूटी के राशि से ही निवेशक को रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन मिलेगी।
60 फिसदी ही मिलेगा पैसा
मैच्योरिटी के बाद निवेशक को 60 फीसदी कॉर्पस निकालने की अनुमति होगी. मैच्योरिटी पर पूरी राशी टैक्स-फ्री होती है। निवेशक अगर चाहें तो कोर्पस की 40 प्रतिशत से ज्यादा की राशि का इस्तेमाल एन्यूटी खरीदने के लिए कर सकता है। कुछ निवेशक तो 100 फीसदी मैच्योरिटी फंड का इस्तेमाल भी एन्यूटी खरीदने के लिए करते हैं।
50 हजार रुपए का पेंशन पाने के लिए क्या करना होगा
अगर कोई व्यक्ति एनपीएस के माध्यम से मंथली 50,000 रुपये की पेंशन पाना चाहता है तो उसे 40 फीसदी एनुइटी के नियम को ध्यान में रखते हुए निवेस का कैलकुलेशन करना होगा। अगर निवेशक एनुइटी खरीदने के लिए 40 फीसदी एनपीएस का इस्तेमाल करता है तो 6 फीसदी एनुइटी रेट के हिसाब से निवेशक के पास 2.5 करोड़ रुपये का एनपीएस कॉर्पस होना जरूरी है। 2.5 करोड़ का 40 फीसदी यानी 1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एनुइटी खरीदने के लिए करना होगा। जिसके बाद 6 फीसदी के रेट से मौजुदा एनुइटी से निवेशक को हर महीने 50,000 रुपये की पेंशन मिलना शुरू होगी। बाकी बचे 1.5 करोड़ रुपए आपके हाथ लगेंगे।
एनुइटी खरीदने के बाद मिलने वाला राशि
-40 फीसदी से एनुइटी खरीदने के लिए-जरूरी एनपीएस कार्पस 2.5 करोड़ रुपए
-60 फीसदी से एनुइटी खरीदने के लिए-जरूरी एनपीएस कार्पस 1.7 करोड़ रुपए
-80 फीसदी से एनुइटी खरीदने के लिए-जरूरी एनपीएस कार्पस 1.3 करोड़ रुपये
-100 फीसदी एनुइटी खरीदने के लिए-जरूरी एनपीएस कार्पस 1 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications