NSDL vs CDSL : शेयर मार्केट में पिछले कुछ कारोबारी दिनों से अच्छी तेजी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ट्रम्प टैरिफ और ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच भारतीय शेयर बाज़ार में निवेशकों में उत्साह अभी भी बरकरार है,लिहाजा, मार्केट में यहां से कोई बड़ी गिरावट की संभावना नज़र नहीं आ रही है। घरेलू शेयर बाज़ार में लगातार रिटेल निवेशकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
ऐसे में देश के दो बड़े डिपॉजिटरी एनएसडीएल (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) और सीडीएसल (सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड) का लगातर बढ़ते निवेशकों की संख्या से बहुत बड़ा फायदा मिलने की संभावना है, जिसका इसर इन दोनों कंपनियों के शेयरों में भी दिखाई पड़ सकता है।

यदि आप मार्केट में निवेश करते हैं और सीडीएसएल या एनएसडीएल के शेयरों में निवेश की योजना बना रहे हैं या यह समझना चाहते हैं कि किसमें निवेश करना लॉन्गटर्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, तो यह स्टोरी आपको राय बनाने में मदद कर सकता है। दरअसल, एनएसडीएल और सीडीएसएल को लेकर ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन के तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक, ओशो कृष्णन और आनंद राठी-इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के फंडामेंटल रिसर्च प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने अपनी राय साझा की है।
उन्होंने बताया कि लॉन्ग टर्म के नज़रिए से सभी पूंजी बाजार शेयरों पर उनका दृष्टिकोण सकारात्मक है। सीडीएसएल और एनएसडीएल दोनों का बाजार में बहुत मजबूत प्रभुत्व है। इसलिए कोई भी निश्चित रूप से मौजूदा स्तरों से इन दोनों शेयरों में निवेश शुरू कर सकता है।
कहां निवेश करना हो सकता है फायदे का सौदा?
उन्होंने सीडीएसएल के शेयरों को लेकर कहा कि सीडीएसएल में 1500 रुपये से 1450 रुपये के दायरे में एक मजबूत कंसोलिडेशन हुआ है। उम्मीद है कि अब इसमें तेजी की संभावना अधिक है। इसलिए सीडीएसएल और एनएसडीएल में भी खरीदारी के अवसर तलाशे जा सकते हैं।
मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि मौजूदा स्तरों पर निवेश करना शुरू कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म का नजरिया है तो दोनों शेयरों (सीडीएसएल, एनएसडीएल) में बाजार से बेहतर प्रदर्शन करने की प्रबल क्षमता है।
आनंद राठी-इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के फंडामेंटल रिसर्च प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि ये दोनों कंपनियां (सीडीएसएल और एनएसडीएल) उत्साहजनक रही हैं। इनमें कुछ हद तक ओवरवैल्यूएशन की चिंता थी, लेकिन शेयरों में हालिया गिरावट के साथ, मूल्यांकन में करेक्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि मिड टर्म के नजरिए से कैपिटल मार्केट के शेयर आशाजनक दिख रहे हैं।
CDSL, NSDL Share Price
शुक्रवार (12 सितंबर) को सीडीएसएल के शेयर हरे निशान के साथ एनएसई पर 1550 रुपये पर बंद हुए थे जबकि एनएसडीएल के शेयर बीएसई पर लाल निशान के साथ 1280.65 रुपये पर बंद हुए थे। एनएसडीएल के शेयर अगस्त 2025 के पहले हफ्ते में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications