NTPC Green Energy IPO: आईपीओ मार्केट में एक और धांसू कंपनी का पब्लिक इश्यू लॉन्च होने वाला है. वारी एनर्जीज के बाद अब इसी सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ आने वाला है. मार्केट रेगुलेटर सेबी से आईपीओ को मंजूरी मिल गई है, जिसके लिए सरकारी कंपनी ने 18 सितंबर 2024 को आवेदन भरा धा. बताते चलें कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, पहले से ही लिस्ट एनटीपीसी की स्वामित्व वाली कंपनी है.
जल्द खुलेगा ये आईपीओ
सोलर पीवी मॉड्युल बनाने वाली कंपनी वारी एनर्जीज के आईपीओ की सफलता के बाद अब सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज का आईपीओ आने वाला है. रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू से शेयर जारी किए जाएंगे. खास बात ये है कि आईपीओ में कर्मचारियों के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व होगा. साथ ही डिस्काउंट भी मिलेगा.

दमदार है सरकारी कंपनी का कारोबार
FY24 में बिजली उत्पादन और ऑपरेटिंग क्षमता के लिहाज से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, देश की सबसे बड़ी सरकारी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी है. यह कंपनी ऊर्जा मंत्रालय के तहत आती है. 30 जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पोर्टफोलियो 14,696 मेगावॉट का रहा, जिसमें 2,925 मेगावॉट का ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट या मिले 11,771 मेगावॉट के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा 10,975 मेगावॉट का प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज के आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट हैं. जबकि ऑफर के लिए रजिस्ट्रार KFin टेक्नोलॉजीज हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications