NTPC Green Energy IPO GMP: रिटेल निवेशकों के लिए आज 19 नवंबर से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ खुल गया है. यह सरकारी कंपनी एनटीपीसी की सब्सिडियरी है. 10 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए कंपनी आईपीओ लॉन्च कर रही. इसमें 22 नवंबर तक बोली लगाया जा सकता है. सरकारी कंपनी के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 102 से 108 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. इससे पहले सोमवार को एंकर निवेशकों ने 3,960 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने आईपीओ को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी किया है, जिसमें अवॉइड की ही रेटिंग दी है.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ पर ब्रोकरेज की रेटिंग
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ पर ब्रोकरेज फर्म सैमको सिक्योरिटीज (SAMCO Securities) ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट में लिखा है कि एनटीपीसी की सब्सिडियरी हाई ग्रोथ सेगमेंट है. सेक्टर की अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले अच्छी स्थिति में है, जोकि रेवेन्यू ग्रोथ, प्रॉफिट मार्जिन और लेवरेज रेश्यो में आगे है. हालांकि, कैपिसिटी यूटिलाइजेश फैक्टर (CUF), जोकि एक प्लांट के इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन दक्षता का अहम माप है पीयर्स के मुकाबले सोलर और विंड प्रोजेक्ट के लिए कम है.
ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में बताया कि पीयर्स के मुकाबले एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का वैल्युएशंस भी ज्यादा है. यह कंपनी का PE दर्शा रहा है. पीई रेश्यो 147.95 है. लंबी अवधि में वेल्थ पैदा करने के लिहाज से यह चिंताजनक है. ऐसे में निवेशकों को आईपीओ को लेकर avoid की सलाह दी जा रही है.
ग्रे मार्केट में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में सुस्त रिएक्शन है. GMP फिलहाल 70 पैसे प्रति शेयर ऊपर ट्रेड कर रहा है, जोकि हल्की मजबूत लिस्टिंग के संकेत रहा. इस लिहाज से शेयर पर 108.70 रुपए के भाव पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. Investorgain.com के मुताबिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का जीएमपी 12 नवंबर के मुकाबले काफी गिरा है, जोकि 9 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था, जोकि अब फिसल गया है.

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ
- 19 से 22 नवंबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 102-108 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 138 शेयर
- इश्यू साइज: 10,000 करोड़ रुपए
- लिस्टिंग डेट: 27 नवंबर
एंकर निवेशकों ने जमकर किया निवेश
एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 18 नवंबर को ही खुल गया. कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशकों के लिए 108 रुपए के अपर प्राइस बैंड पर 36,66,66,666 शेयर जारी किए हैं. एंकर निवेशकों में शामिल होने वाले विदेशी संस्थाओं में कैपिटल वर्ल्ड, गोल्डमैन सैक्स, जीआईसी, टी रोवे प्राइस, अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, मॉर्गन स्टैनली, एलिआंज ग्लोबल समेत अन्य शामिल हैं.
घरेलू संस्थाओं में एलआईसी, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल MF, निप्पॉन लाइफ इंडिया म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, डीएसपी म्यूचुअल फंड, व्हाइट ओक, बड़ौदा बीएनपी म्यूचुअल फंड, कैनरा रैबिको म्यूचुअल फंड, एडलवाइज म्यूचुअल फंड समेत अन्य शामिल रहे.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज के आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट हैं. जबकि ऑफर के लिए रजिस्ट्रार KFin टेक्नोलॉजीज हैं.
आज से खुलेगा एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ
सरकारी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज का आईपीओ मंगलवार से खुल जाएगा. रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू से नए शेयर जारी किए जाएंगे. खास बात ये है कि आईपीओ में कर्मचारियों के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व होगा. साथ ही प्रति शेयर 5 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा. आईपीओ में ओएफएस नहीं है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications