NTPC Green Energy IPO Date: सरकारी कंपनी एनटीपीसी की सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है. रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ 19 नवंबर से खुल जाएगा, जिसमें शेयरों के लिए प्राइस बैंड का ऐलान किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइस बैंड 102 से 108 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. वारी एनर्जीज के बाद अब इसी सेक्टर की एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी दूसरी कंपनी है जो आईपीओ लॉन्च कर रही है. निवेशक 22 नवंबर तक आईपीओ में बोली लगा सकते हैं. बता दें कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास 18 सितंबर 2024 को आवेदन किया था.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ
- 19 से 22 नवंबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 102-108 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 138 शेयर
- इश्यू साइज: 10,000 करोड़ रुपए
- लिस्टिंग डेट: 27 नवंबर
अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ
सोलर पीवी मॉड्युल बनाने वाली कंपनी वारी एनर्जीज के आईपीओ की सफलता के बाद अब सेक्टर की एक और कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज का आईपीओ आने वाला है. यह अगले हफ्ते खुलेगा. रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू से शेयर जारी किए जाएंगे. खास बात ये है कि आईपीओ में कर्मचारियों के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व होगा. साथ ही डिस्काउंट भी मिलेगा.

दमदार है सरकारी कंपनी का कारोबार
FY24 में बिजली उत्पादन और ऑपरेटिंग क्षमता के लिहाज से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, देश की सबसे बड़ी सरकारी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी है. यह कंपनी ऊर्जा मंत्रालय के तहत आती है. 30 जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पोर्टफोलियो 14,696 मेगावॉट का रहा, जिसमें 2,925 मेगावॉट का ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट या मिले 11,771 मेगावॉट के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा 10,975 मेगावॉट का प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज के आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट हैं. जबकि ऑफर के लिए रजिस्ट्रार KFin टेक्नोलॉजीज हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications