Share News: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy Ltd) ने मध्य प्रदेश बेस्ड शाजापुर सोलर प्रोजेक्ट (Unit-II) के तीसरे और अंतिम चरण (120 मेगावाट) के सफल कमीशनिंग का ऐलान किया है. इसके बाद कंपनी के शेयर निवेशकों और ट्रेडर्स के रडार पर आ गया है. BSE पर शेयर मामूली तेजी के साथ 106 रुपए पर कारोबार कर रहा है.
शाजापुर सोलर प्रोजेक्ट का सफल कमीशनिंग
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए यह जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट की यूनिट-II अब पूरी तरह से कमर्शियल ऑपरेशन में आ चुकी है. कंपनी ने बताया कि मार्च 2025 में शाजापुर सोलर प्रोजेक्ट की पहली यूनिट (105 मेगावाट) चालू की गई थी. इन दोनों यूनिटों के पूरा होने के साथ प्रोजेक्ट की कुल चालू क्षमता 325 मेगावाट तक पहुंच गई है. तीसरी और आखिरी यूनिट 125 मेगावाट की होगी, जिससे प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 450 मेगावाट हो जाएगी.
यह प्रोजेक्ट ग्रिड-कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर फोटोवोल्टिक तकनीक पर आधारित है. यह एनटीपीसी ग्रीन के रिन्यूएबल पोर्टफोलियो विस्तार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस तरह के प्रोजेक्ट भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भारत सरकार ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी इस दिशा में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है.

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों का परफॉर्मेंस
पिछले हफ्ते शुक्रवार यानी 27 जून को एनएसई पर कंपनी के शेयर 0.71% की गिरावट के साथ 105.99 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले एक महीने में शेयर में 6.06% की गिरावट आई है. हालांकि, कंपनी के शेयरों में आगे सुधार की उम्मीद है.
एनटीपीसी ग्रीन का 52-वीक हाई 155.35 रुपए है, जिससे यह शेयर फिलहाल लगभग 32% नीचे ट्रेड कर रहा है. कंपनी के शेयर करीब 6 महीने पहले 27 नवंबर 2024 को लिस्ट हुए थे. आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 108 रुपए के भाव में जारी किए गए थे.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का कारोबार
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड की सब्सिडियरी यूनिट है. एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में एक्टिव है.
कंपनी का मुख्य व्यवसाय सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट्स का विकास, निर्माण और संचालन करना है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का उद्देश्य भारत की ऊर्जा जरूरतों को स्वच्छ और टिकाऊ स्रोतों से पूरा करना है. यह कंपनी सरकार के नेट-जीरो लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिसके तहत भारत ने 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने का लक्ष्य रखा है.
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications