Tata November Offer : टाटा ने नवंबर महीने के लिए अपनी पैसेंजर कारों के लिए डिस्काउंट का ऐलान किया है। कंपनी ने इस महीने कई ऑफर पेश किए हैं, जिनके तहत खरीदारों को नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट जैसे बेनेफिट मिलेंगे। इस महीने टाटा अपनी लाइनअप में से चार मॉडलों पर बेनेफिट्स की पेशकश कर रही है। आगे जानिए इन ऑफर्स की डिटेल।

टाटा टियागो
टियागो पर इस महीने अधिकतम 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल सकता है। ग्राहक 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी हासिल कर सकते हैं। ये लाभ हैचबैक के सभी वेरिएंट्स पर प्राप्त मिल सकता है। इस कार पर कॉर्पोरेट छूट 3,000 रुपये तक की है। इस तरह कुल बेनेफिट हो गया 33,000 रुपये। टाटा टियागो की कीमत 5.40 लाख रुपये से 7.82 लाख रुपये तक है।
टाटा टिगोर
इस सबकॉम्पैक्ट सेडान के सभी वेरिएंट पर 20,000 रुपये की नकद छूट पेश की जा रही है। सीएनजी वेरिएंट के लिए एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये है, जबकि बाकी के लिए यह 15,000 रुपये है। सभी वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। यानी कुल बेनेफिट हुआ अधिकतम 38000 रु। टिगोर की कीमत 6.00 लाख रुपये से 8.84 लाख रुपये तक है।

टाटा टिगोर
एसयूवी के केवल काजीरंगा और जेट वर्जन पर 30,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। अन्य सभी वेरिएंट पर 20,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। सभी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का लाभ लिया जा सकता है। टाटा हैरियर पर 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। टाटा ने हैरियर की कीमत 14.70 लाख रुपये से 22.20 लाख रुपये के बीच रखी है।
टाटा सफारी
हैरियर की तरह, सफारी के भी जेट और काजीरंगा वर्जन पर 30,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। बाकी पर 20,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। सभी वेरिएंट पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। सफारी पर कोई कॉर्पोरेट छूट नहीं मिल रही है। इसकी कीमत 15.35 लाख रुपये से लेकर 23.56 लाख रुपये तक है। वहीं नेक्सन पर कोई कैश या एक्सचेंज बेनिफिट नहीं मिल रहा है, मगर इस कार पर 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। अल्ट्रॉज, पंच और टाटा के ईवी लाइनअप पर कोई ऑफर नहीं है। ये छूट आपकी लोकेशन और आपके द्वारा चुने गए प्रकार के आधार पर कम-ज्यादा हो सकती हैं।

टाटा की सेल्स
अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 78,335 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 67,829 से 15 प्रतिशत अधिक थी। ये वृद्धि मुख्य रूप से यात्री वाहनों की बिक्री के कारण हुई जो 33 प्रतिशत बढ़ी और 45,423 इकाई रही। सर्वाधिक बिकने वाली 10 कारों में टाटा की नेक्सन 5वें स्थान पर रही। पिछले महीने इसकी 13767 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। अक्टूबर 2021 के मुकाबले इसकी बिक्री 36 फीसदी बढ़ी। तब इसने 10096 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। टाटा पंच पिछले महीने भारत में 8वीं सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। अक्टूबर 2021 में 8453 इकाइयों के मुकाबले इसकी पिछले महीने 10982 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गयी। यानी साल-दर-साल 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications