नई दिल्ली, नवंबर 22। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बढ़िया मौका है। दरअसल ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने 146 रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान का ऐलान किया है। ये रिक्तियां असम के डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवसागर और चराईदेव जिलों और अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में प्रोडक्शन और एक्सप्लोरेशन क्षेत्रों में इंजीनियरों के लिए हैं। जिन लोगों की नियुक्ति होगी उन्हें अच्छी सैलेरी मिलेगी। आगे जानिए कि आवेदन के नियम और सैलेरी सहित बाकी डिटेल।
कितनी होगी सैलेरी
जिन लोगों का चयन होगा उन उम्मीदवारों को 1,45,000 रुपये मासिक तक वेतन दिया जाएगा। ध्यान रहे कि नियुक्त होने पर शिफ्ट में काम करना होगा और इसमें असम और अरुणाचल प्रदेश के प्रोडक्शन और एक्स्प्लोरेशन क्षेत्रों में दूरस्थ या दूर-दराज के ओआईएल यूनिटस में नौकरियों भी शामिल है। कई तरह के पद हैं, जिनके लिए योग्यता अलग-अलग है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 9 दिसंबर 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट है।
इतना होगा आवेदन शुल्क
भर्ती के परिणाम केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.oil-india.com/) पर घोषित किए जाएंगे। यदि आप पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो 9 दिसंबर 2021 को या उससे पहले आवेदन करें। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। एक बार आवेदन पत्र जमा करने के बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।
ये है क्वालिफिकेशन
एलिजिबिलिटी आवश्यकता को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए बुलाया जाएगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और अन्य के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उम्मीदवारों का अंग्रेजी भाषा और सामान्य ज्ञान में टेस्ट लिया जाएगा। ओआईएल, रीजनिंग, अंकगणित/संख्यात्मक और मानसिक क्षमता और तकनीकी ज्ञान सहित कुछ सवाल होंगे।
मल्टीपल चॉयस क्वेसशंस
सीबीटी में बहुविकल्पीय प्रश्न (मल्टीपल चॉयस क्वेसशंस) होंगे। सीबीटी में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सीबीटी द्विभाषी होगा, जिनमें अंग्रेजी और असमिया शामिल हैं। आवेदन फॉर्म एक्सेस करने के लिए इस लिंक (https://register.cbtexams.in/OIL/HRAQ25/) पर जाएं। उम्मीदवारों को फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरना आवश्यक है।
अपलोड किए जाने वाले सभी दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में होने चाहिए और इनका साइज 1 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदकों को एक पासपोर्ट साइज का फोटो जेपीजी या पीएनजी फॉर्मेट में अपलोड करना आवश्यक है और इसका साइज 200 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
हेल्प डेस्क ईमेल
एक बार जब आप फॉर्म पूरा भर लेते हैं तो जमा करने से पहले फॉर्म का प्रीव्यू करने की सुविधा दी जाएगी। सुनिश्चित करें कि फॉर्म में उल्लिखित सभी डिटेल सही हो। फ्यूचर में रेफ्रेंस के लिए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें। यदि आप किसी सवाल के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आप इस ईमेल (helpdesk.oilindia@cbtexams.in) पर लिख सकते हैं। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में भी नौकरी पाने का मौका है। कंपनी ने कॉर्पोरेट ऑफिस में कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी मैनेजमेंट ग्रुप के क्षेत्र में भर्ती निकाली हैं। कंपनी कुल 10 पदों पर भर्ती करेगी, जिसके लिए 80000 रु प्रति माह की सैलेरी दी जाएगी। जिन यंग प्रोफेश्नल्स को चुना जाएगा वे नयी दिल्ली में तैनात होंगे। आपके पास 30 नवंबर तक आवेदन का मौका है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications