Ola Electric IPO News: ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही अपना आईपीओ लाने वाली है, इसके लिए कंपनी ने ड्राफ्ट पेपर भी जमा किया है। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के द्वारा इकट्ठा की गई पूंजी को कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करेगी। आपको बताते चलें कि इस समय ओला इलेक्ट्रिक भारत की टू व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। ओला इलेक्ट्रिक ने साल 2021 में अपना पहला स्कूटर लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती डिमांड को देखकर ओला का आने वाला भविष्य भी काफी ज्यादा उज्जवल दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि इसके आईपीओ को भी जबरदस्त सब्सक्रिप्शन और प्रीमियम मिल सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ओला इलेक्ट्रिक का टोटल वैल्यूएशन इस साल के सितंबर महीने तक करीब 5.4 अरब डॉलर का रहा था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का ऑपरेशन से राजस्व 2630.93 करोड रुपए रहा। जबकि यह आंकड़ा फाइनेंशियल ईयर 2022 में 373.42 करोड़ रुपए का था। इस रिपोर्ट से यह पता चलता है कि 1 साल के अंदर ऑपरेशन के जरिए आने वाले रेवेन्यू में कंपनी ने जबर्दस्त बढ़ोतरी दर्ज की है।

गौरतलब है कि ओला इलेक्ट्रिक इस आईपीओ की मदद से 7,250 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बना रही है। आईपीओ में नए शेयर्स जारी किए जाने के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल का भी विकल्प रहेगा। नए शेयरों के जरिए कंपनी का इरादा 5,500 करोड रुपए जुटाने का है। ऑफर फॉर सेल के माध्यम से कंपनी हजार 750 करोड रुपए के शेयरों की बिक्री करेगी। डीएचआरपी की डिटेल्स के अनुसार ऑफर फॉर सेल के तहत 10 रुपए की फेस वैल्यू के 9 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयरों की पेशकश की जानी है।
ओएफएस के तहत ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भविष्य अग्रवाल की ओर से 4.74 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। वही सॉफ्ट बैंक 2.39 करोड़ शेरों को बिक्री के लिए रखेगा। इसके अलावा टाइगर ग्लोबल, टेमासेक और अल्फावेव जैसे तमाम शेयर होल्डर के द्वारा शेयरों की बिक्री की जाएगी।
इन जमा किए गए पैसों को ओला अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करेगा। मिल रही जानकारी के अनुसार इस आईपीओ को इश्यू करने के बाद मिलने वाली रकम को कंपनी के द्वारा कई कामों में इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से 1,226 करोड़ रुपए आसपास की रकम को ओला सेल टेक्नोलॉजी के गीगा फैक्ट्री प्रोजेक्ट के लिए खर्च किया जाएगा। वहीं रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए कंपनी 1600 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान बना रही है। ऑर्गेनिक ग्रोथ और सामान्य कारपोट उद्देश्यों के खर्चे के लिए कंपनी कम से कम 350 करोड रुपए का इस्तेमाल करेगी। आपको बताते चलें कि ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के ऊपर जो कर्ज है उसको चुकाने के लिए कंपनी के द्वारा 800 करोड रुपए का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ओला इलेक्ट्रिक के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रखा गया है। वहीं 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को दिया जाएगा। इसके अलावा 10% शेयर रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
ओला इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की सेल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को भी मिल रही है। साल 2023 के नवंबर महीने में ओला इलेक्ट्रिक ने 30000 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी के गाड़ियों में यह तेजी फेस्टिवल सीजन के वजह से भी देखी गई। आपको बताते चले कि ओला के लिए यह अब तक की सबसे अधिक बिक्री थी। ओला का मार्केट शेयर 35 प्रतिशत हो चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक ने अब तक 3,00,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री की है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications