Ola Electric E-Rickshaw Launch: मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक अपने आईपीओ से पहले इलेक्ट्रिक ई-रिक्शॉ लाने की प्लान बना रही है। अगल ओला ऐसा करती है, तो वह इस सगेमेंट में महिंद्रा ट्रियो, पीआईजिओ एप ई-सिटी और बजाज आरई जैसे मॉडल्स के लिए एक और कंपटीशन उतार देगी। बताया जा रहा है कि ये ओला की थ्री व्हीलर ऑटो होगी। इसके आने से अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल पब्लिर सेक्टर में भी बढ़ेगा।
इस लॉन्च ओला इलेक्ट्रिक को आने वाले समय अच्छाृ-खासा फायदा मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ओला इलेकट्रिक ने ई-स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त पर्फॉमेंंस दिखाई है।

ओला इलेक्ट्रिक इस समय भारत की सबसे बड़ी ई-स्कूटर कंपनी में से एक है। बताया जा रहा है कि ओला के द्वारा कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को टार्गेट करने के लिए प्लान पिछले कुछ सालों से चल रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक ओला की इलेक्ट्रिक ऑटो का नाम राही रहेगा। बताया जा रहा है कि कंपनी द्वारा ये इलेक्ट्रिक ई-रिक्शॉ मार्च के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
मीडिया से बात करते वक्त पता चला है कि ओला इलेक्ट्रिक लिस्टिंग से पहले अगले कुछ महीनों में गीगाफैक्ट्री समेत कई घोषणाएं करने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि ई-ऑटोरिक्शा कंपनी की उस योजना का ही हिस्सा है और आंतरिक रूप से इसे अगले दो सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है।
हालांकि खबर लेकर जाने तक कंपनी के द्वारा इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इस सेगमेंट में मौजूद बजाज, पिआईजिओ, महिंद्रा और अन्य कंपनीयों के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की कीमत 2 लाख रुपए से लेकर 3.5 लाख रुपए तक की है। इनकी कीमत में मॉडल्स और एड ऑन को लेकर बदलाव आता रहता है।
मार्केट में इस समय हैं कितने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ओला के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल थ्री व्हीलर्स का मार्केट काफी ज्यादा कंपटीटिव होने वाला है। सरकारी ट्रांसपोर्ट वेबसइट वाहन के मुताबिक भारत में पिछले साल 2023 में 580,000 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री दर्ज की गई। बताते चलें कि ये बिक्री साल 2022 के मुकाबले 66 प्रतिशत तक ज्यादा थी।
अगर बात करें साल 2023 की तो इस दौरान कुल इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री कुल थ्री व्हीलर बिक्री का 50 प्रतिशत तक थी।
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में बवाल मचा रहा है ओला इलेक्ट्रिक
आ रही न्यूज के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग मार्केट में बढ़ती जा रही है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 के दिसंबर में महीने में कंपनी ने 30,000 से ज्यादा इलेकट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की थी। यह उस समय तक कंपनी का सबसे ज्यादा इलेकट्रिक स्कूटर्स का रजिस्ट्रेशन था।
इसके अलावा कंपनी अब लगातार अपनी इलेकट्रिक स्कूटर्स के दाम में गिरावट कर रही है। इसके अलावा ओला प्लान देश के कई शहरों में 10 हजार चार्जिंग पॉइंट सेटअप करने का है। ये सभी फास्ट चार्गिंग पॉइंट हैं। इसके अलावा कंपनी अपने सर्विस नेटवर्क को बढ़ा रही है और इनकी संख्या 400 से बढ़ाकर 600 करने वाली है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications