Ola Electric Share Price: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्टेड ओला इलेक्ट्रिक ने कमाल कर दिया है. सपाट लिस्टिंग के बाद शेयर में लगाातार 2 दिन से अपर सर्किट लग रहा. IPO में बोली लगाने वाले निवेशकों को 2 दिन में 40% का बंपर रिटर्न मिला है. इश्यू प्राइस 76 रुपए के मुकाबले आज 12 अगस्त को शेयर 109.41 रुपए पर है. BSE पर शेयर का कुल मार्केट कैप 48,258.89 करोड़ रुपए हो गया है. शेयर 9 अगस्त को सपाट लिस्ट हुआ था. बता दें कि यह देश की पहली लिस्टेड टू-व्हीलर EV कंपनी है. अब शेयर Q1 नतीजों के चलते फोकस में है.
फोकस में ओला इलेक्ट्रिक का शेयर
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी BSE और NSE पर लिस्ट हो गई है. शेयर अब जून तिमाही के नतीजों के चलते फोकस में है. भाविश अग्रवाल की कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 14 अगस्त को तिमाही नतीजे जारी करेगी, जोकि लिस्टिंग के बाद पहली बार नतीजे पेश करेगी. बोर्ड मीटिंग में फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी होंगे. कंपनी स्वतंत्रता दिवस पर पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी. हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है. पिछले साल अगस्त में कंपनी ने कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल का पब्लिक किया था, जिसमें 4 मॉडल थे.
IPO में एंकर निवेशकों ने जमकर की खरीदारी
ओला इलेक्ट्रिक के पब्लिक इश्यू के एलोकेशन में 40% एंकरबुक घरेलू म्यूचुअल फंड का रहा, जबकि विदेशी निवेशकों ने करीब 54% हिस्सा प्राप्त किया. घरेलू MF के साथ SBI MF, HDFC MF, और Nippon India MF को अन्य के मुकाबले ज्यादा अलॉटमेंट हुआ.

IPO को मिला था सुस्त रिस्पांस
OLA Electric का शेयर 9 अगस्त को इक्विटी मार्केट में सपाट 76 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ था. इससे पहले पब्लिक इश्यू अंतिम दिन 4.45 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. ओला इलेक्ट्रिक ने 6143 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया. इसमें 5500 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए गए. जबकि बाकी रकम ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई गई. OFS में प्रोमोटर और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री किया. बता दें कि Ola Electric IPO 2 से 6 अगस्त तक रिटेल निवेशकों के लिए खुला था.
पिछले साल किया IPO के लिए अप्लाई
ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के लिए पिछले साल ही अप्लाई किया था. कंपनी ने 22 दिसंबर को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास DRHP फाइल किए थे. इसके लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, BofA सिक्योरिटीज, सिटी, बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल्स और SBI कैपिटल्स इनवेस्टमेंट के तौर पर काम किया.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications