Ola E Scooters Price Drop: अब इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां भी अपने मार्केट को बढ़ाना चाहते हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से कर से लेकर स्कूटर तक हर सेगमेंट के इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी अपनी गाड़ियों की कीमत में कटौती करती दिख रही है। इसकी शुरुआत टाटा मोटर्स से हुई है जिसने अपनी इलेक्ट्रिक कैर नेक्सॉन में 1 लाख रुपए से ज्यादा की छूट दी है। वहीं एमजी मोटर्स ने भी अपनी इलेक्ट्रिक कार्ड पर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया है। इसी सिलसिले में अब ओला इलेक्ट्रिक ने भी अपनी स्कूटर का दाम कम किया है।
ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट भारत में काफी जबरदस्त तरीके से फैल चुका है और इसे लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से ज्यादा आवाज नहीं आती है और इसे प्रदूषण का खतरा भी नहीं होता है। यही कारण है कि लोगों को द्वारा इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कंपनी के द्वारा की गई कीमतों में कटौती की बात कही है।

हालांकि कंपनी के द्वारा यह ऑफर 16 फरवरी को शुरू किया गया है और 29 फरवरी तक जारी रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से मिली जानकारी के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में 25000 तक की कटौती की गई है। तो अगर अभी आप इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
किन किन मॉडल्स पर मिल रही है छूट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने तीन स्कूटर को इस ऑफर के अंदर रखा है। इनमें ओला के S1 X+, S1 एयर और S1 प्रो शामिल हैं। अगर बात की जाए इन तीनों गाड़ियों की असली कीमत की तो ओला S1 एयर की कीमत 1,19,999 रुपए है। वहीं S1 X+ की प्राइस 1,09,999 रुपए की है। वहीं एस वन प्रो का दाम 147,499 रुपए है।
डिस्काउंट के बाद कितनी हो जाएगी कीमत
डिस्काउंट के बाद ओला S1 एयर की प्राइस घटकर 84,999 रुपये हो गई है। वहीं S1 X+ की प्राइस 1,09,999 रुपए से कम होकर की 1,04,999 रुपये की है। वहीं S1 प्रो का दाम 147,499 रुपए है कम होकर 1,29,999 पहुंच गया है।
वैलेंटाइन डे स्पेशल ऑफर
कंपनी के द्वारा की इलेक्ट्रिक स्कूटर में की गई इस कटौती को वैलेंटाइन डे का गिफ्ट भी बताया जा रहा है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं,तो आपके पास 29 फरवरी तक का समय है। कंपनी द्वारा इस ऑफर की शुरुआत 16 फरवरी 2024 को की गई है, जो कि 29 फरवरी 2024 तक चलेगा।
स्कूटरों की बढ़ती हुई डिमांड को देखकर ओला इलेक्ट्रिक ने देश में अपने सर्विस सेंटर को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे में अगर ओला अपनी स्कूटर के साथ सर्विस सेंटर्स भी बना लेता है तो इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट में उसकी पकड़ काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। जो आगे आने वाले समय में कंपनी के लिए एक बेहतर रणनीति साबित हो सकती है।
कंपनी द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक इस साल अप्रैल के महीने तक वह अपने सर्विस सेंटर की संख्या को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications