Ola Electric Share Target: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का शेयर तूफानी तेजी से भाग रहा है. इक्विटी मार्केट में 76 रुपए के भाव पर लिस्टिंग हुई थी, जोकि 16 अगस्त को 132.76 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. Q1 नतीजों और नए लॉन्च की खबर के बाद शेयरों में तूफानी तेजी है. अब स्टॉक पर ब्रोकरेज की रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें BUY की रेटिंग दी गई है. ब्रोकरेज फर्म HSBC ने शेयर पर बुलिश रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है.
Ola Electric पर क्या है टारगेट?
ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म ने "BUY" रेटिंग के साथ की 140 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. HSBC ने ओला इलेक्ट्रिक को रेगुलेटरी सपोर्ट, कॉस्ट में कमी और बैटरी कारोबार में पॉजिटिव रिस्क-रिवॉर्ड से बुलिश रेटिंग दी है.
ब्रोकरेज का स्टॉक पर नजरिया
HSBC ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि FY2027-2028 तक EV मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में काफी गिरावट दर्ज की गई है. जबकि एमिशन स्टैंडर्ड की वजह से इंटर्नल कॉम्ब्युशन इंजन (ICE) स्कूटर्स की लागत बढ़ सकती है. इस लागत गतिशीलता से ओला इलेक्ट्रिक को काफी लाभ होने की उम्मीद है.
ब्रोकरेज ने बताया कि ओला ने FY25 की जून तिमाही में सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में से 49% की बिक्री की बल्कि कंपनी का टारगेट बैटरी समेत ज्यादातर EV पार्ट्स का घरेलू स्तर पर उत्पादन करना है. हालांकि, HSBC ने धीमी EV अपनाने, कड़ी प्रतिस्पर्धा, रेगुलेटरी सपोर्ट में लगातार बदलाव और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग रिस्क जैसी कई अनिश्चितताओं का भी उल्लेख किया.
बैटरी कारोबार की संभावनाएं
HSBC को उम्मीद है कि ओला का बैटरी कारोबार सफल होगा, जिससे उसे इंपोर्टेड बैटरियों के बराबर कीमतों पर बैटरियां बनाने की अनुमति मिल जाएगी. अनुमान ये भी है कि ओला ग्लोबल स्टैंडर्ड के लेवल पर बैटरीज बना सकता है. इसकी लागत प्रति KWH 15 से 20 डॉलर कम होगी. HSBC ने अपने नोट में कहा कि कई अनिश्चितताओं के बावजूद ओला इलेक्ट्रिक को लेकर पॉजिटिव हैं. क्योंकि कंपनी की लागत कम करने की क्षमता और पॉजिटिव रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो इसे एक आकर्षक निवेश अवसर बनाते हैं.

ओला इलेक्ट्रिक को Q1 में घाटा
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल की तिमाही में 347 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले ज्यादा है. साथ ही पिछले साल के 218 करोड़ रुपए के मुकाबले इसका EBITDA घाटा भी बढ़कर 205 करोड़ रुपए रहा. कंपनी ने "रोडस्टर" सीरीजज के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाज़ार में उतरने का भी ऐलान किया है. इसकी कीमत 75,000 रुपए से 2.5 लाख रुपए के बीच है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications