Ola Electric Share Price: मंगलवार, 3 जून को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। ट्रेडिंग के शुरुआती समय में ही कंपनी के शेयर 7% टूटकर 50.41 रुपए तक पहुंच गया है। इस गिरावट की अहम वजह एक बड़ी ब्लॉक डील रही, जिसने निवेशकों के बीच बेचैनी बढ़ा दी। करीब 731 करोड़ रुपए की इस डील में 14.22 करोड़ शेयरों की अदला-बदली हुई। यह कंपनी की कुल चुकता इक्विटी का 3.23% हिस्सा है।

ह्यूंडई मोटर ने की हो सकती है बड़ी बिकवाली
सीएनबीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लॉक डील में बेचने वाली पार्टी साउथ कोरियाई वाहन मैन्युफैक्चर कंपनी ह्यूंडई मोटर हो सकती है। मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार ह्यूंडई के पास ओला इलेक्ट्रिक में 2.47% हिस्सेदारी थी।
ब्लॉक डील में शेयरों की औसत कीमत 51.4 रुपए रही, जो सोमवार के बंद कीमत से नीचे थी। यह छूट दिखाती है कि बेचने वाले निवेशक ने जल्द निकासी को प्राथमिकता दी है।
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर्स
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर्स आज बीएसई पर यानी मंगलवार को करीब 7% तक फिसल गए। कंपनी का शेयर 7% की गिरावट के साथ 50 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 53.69 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 157 रुपए अगस्त 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 45 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 22,283.51 करोड़ रुपए है।
कमाई में बड़ी गिरावट घाटा बढ़ा
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपनी मार्च तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी को पिछले साल की तुलना में ज्यादा नुकसान हुआ है।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि कंपनी की कुल रेवेन्यू (आमदनी) में 62% की गिरावट आई है। इस गिरावट ने निवेशकों की उम्मीदों को झटका दिया है, खासकर जब ओला इलेक्ट्रिक को भारत के EV सेक्टर में एक बड़ी उम्मीद के रूप में देखा जा रहा था।
कंपनी का आगे का रुख
हालांकि कंपनी ने आगे की तिमाही को लेकर अच्छे संकेत दिए हैं। ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि आने वाले महीनों में उसकी बिक्री बढ़ेगी और ग्रॉस मार्जिन में भी सुधार देखने को मिलेगा। इसके बावजूद बाजार में यह विश्वास बनना बाकी है कि कंपनी इस गिरावट से उबर पाएगी या नहीं।
ब्रोकरेज फर्म की सख्त चेतावनी
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज जैसी नामी ब्रोकरेज फर्म ने ओला इलेक्ट्रिक पर अपनी सिफारिश घटा दी है। उन्होंने अपने विश्लेषण में कहा है कि कंपनी EBITDA स्तर पर लगातार नुकसान दिखा सकती है। इसी कारण उन्होंने शेयर का टारगेट प्राइस 50 रुपए से घटाकर 30 रुपए कर दिया और रेटिंग को "रिड्यूस" से "सेल" कर दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications