Ola Electric: दोपहिया इलेक्ट्रिक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बोर्ड से ₹1700 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिल गई है। इस बारे में कंपनी ने इस बारे में 22 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी। कंपनी यह राशि नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs), टर्म लोन, वर्किंग कैपिटल फैसिलिटीज के जरिए जुटाएगी। कंपनी को ये मंजूरी ऐसे समय में मिली है जब कंपनी मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता बढ़ाने और प्लान के विस्तार करने की कोशिश में लगी है।

ओला इलेक्ट्रिक का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस (Ola Electric Stock News)
ओला इलेक्ट्रिक ने फिलहाल अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी नहीं किए है। दिसंबर तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) नतीजों के मुताबिक, कंपनी का कंसालिडेटेड नेट लॉस करीब 50% बढ़कर ₹564 करोड़ पर पहुंच गया था। कंपनी का रिवेन्यू करीब 19% गिरकर 1045 करोड़ रुपये पर आ गया था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक लिमिटेड की टोटल इनकम सालाना आधार पर 14.51% घटकर 1,172 करोड़ रुपए रही।
कंपनी के शेयर्स में हलचल (Ola Electric News)
इस मंजूरी के बाद कंपनी के शेयर्स में आज हलचल देखने को मिल रही है। बीएसई पर शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स में सुबह 9:57 पर 0.60% की तेजी देखने को मिल रही है। ओला कंपनी के शेयर्स 51.81 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। गुरुवार को कंपनी के शेयर्स ने 51.50 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे। पिछले 1 हफ्तों में 10.50% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। कंपनी ने 157.53 रुपये के भाव को 20 अगस्त 2025 को टच किया था। जोकि इसका 52 वीक हाई लेवल भी था।
कंपनी का आईपीओ
बेंगलुरु स्थित ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की स्थापना 2017 में हुई थी और कंपनी का आईपीओ 2 से 6 अगस्त 2024 तक के लिए खुला था। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, IPO में 5500 करोड़ रुपये के नए शेयर्स और OFS के 8.5 करोड़ शेयर शामिल हुए और कंपनी की लिस्टिंग 9 अगस्त को हुई थी।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications