HAL : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का शेयर 29 सितंबर 2023 को स्प्लिट होने वाला है। एचएएल ने 10 रु फेस वैल्यू वाले मौजूदा एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर को 5 रु फेस वैल्यू वाले दो फुली पेड अप इक्विटी शेयरों में स्प्लिट करने की ऐलान की है। जून 2023 में एचएएल के बोर्ड की हुई मीटिंग में इसकी मंजूरी मिली थी।
इसके साथ ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर ने इससे पहले 24 अगस्त, 2023 को 10 रु के प्रत्येक इक्विटी शेयर (150 फीसदी) के लिए 15 रु के एक्स-डिविडेंड पर कारोबार किया था। इसकी भी मंजूरी कंपनी ने जून 2023 में एचएएल के बोर्ड की हुई मीटिंग में इसकी मंजूरी मिली थी।

एचएएल को 12 एसयू-39एमकेएल विमानों की खरीद और डोर्नियर विमानों के एवियोनिक्स उन्नयन के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से मंजूरी मिली। इसके एचएएल ) के शेयरों में 14 सितंबर को करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
डीएसी ने इससे पहले करीब 45 हजार करोड़ रु के 9 कैपिटल एक्विजिशन प्रस्तावों के लिए जरूरी स्वीकृति (एओएन) प्रदान की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 15 सितंबर, 2023 को बैठक आयोजित की गई थी।
भारतीय नौसेना के लिए डीएसी ने अगली पीढ़ी के सर्वेक्षण जहाजों की खरीद को भी मंजूरी दे दी, भारतीय वायु सेना के प्रस्तावों के लिए डीएसी ने एओएन को भी मंजूरी दे दी।
आज यानी सोमवार 18 सिंतबर 2023 को एचएएल का शेयर बीएसई पर 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 3,984.60 के स्तर पर बंद हुआ। इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 4180.00 रु हैं। वहीं, इसका 52-सप्ताह का निचला स्तर 2242.00 रु प्रति शेयर है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) एक एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है। इस कंपनी का स्वामित्व भारत सरकार के पास है। कंपनी सैन्य और नागरिक बाजारों के लिए हेलीकॉप्टर, विमान, एवियोनिक्स और संचार उपकरणों का विकास, डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति करती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications