आज शनिवार को सोना सस्ता हो गया। होली से दो दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर से फिसल गया है।
नई दिल्ली: आज शनिवार को सोना सस्ता हो गया। होली से दो दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर से फिसल गया है। आज सोने के दाम में 270 रुपए प्रति दस ग्राम लुढ़क गए हैं। वहीं दूसरी चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली है। चांदी की कीमत में 350 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दाम 48,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। Gold : आज खरीदने का है मन, तो इन बातों पर दें ध्यान ये भी पढ़ें

सप्ताह के उच्चतम स्तर पर
इस इजाफे के बाद चांदी की कीमत एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर आ गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को सोने के दाम में 910 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा होने के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत में 700 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 48 हजार के स्तर पर दाम पहुंच गए थे।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के दाम में गिरावट, चांदी में इजाफा
शनिवार को सोना स्टैंडर्ड 270 रुपए की गिरावट के साथ 45,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 45,240 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,500 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रही। सोने के विपरीत चांदी हाजिर 350 रुपए चमककर 48,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो 27 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 90 रुपए टूटकर 46,969 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए फिसलकर क्रमश: 960 रुपए और 970 रुपए प्रति इकाई के भाव बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 45,410 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 45,240 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 48,350 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 46,969 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 960 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 31,500 रुपए


Click it and Unblock the Notifications