Onam bonus 2024: देश के दक्षिण राज्यों में ओणम त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. ओणम को दक्षिण भारत के बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है. त्योहार को और सुखद बनाने के लिए केरल सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है. केरल के सभी कर्मचारी को ओणम फेस्विल के इस अवसर पर 4000 रुपये बोनस के रूप मे दिए जाएंगे.

शुक्रवार यानी ओणम के पहले दिन केरल के वित्त मंत्री एन. बालगोपाल ने सभी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है. केरल के सभी कर्मचारियों को ओणम बोनस के रूप में 4000 रुपये दिए जाएंगे.
इस साल ओणम त्योहार 6 सितंबर से 15 सितंबर तक मनाया जा रहा है.
केरल के इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक केरल के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओणम त्योहार के लिए बोनस दिया जाएगा. बोनस की राशि 4000 रुपये रखी गई है. यह बोनस सिर्फ राज्य के सरकारी कर्मचारी को मिलने वाला है.
इसके अलावा राज्य के वित्त मंत्री ने बताया कि जो लोग बोनस के लिए एलिजिबल नहीं है, उन्हें 2750 रुपये फेस्टिवल अलाउंस (Festival Allowance) के रूप में दिया जाएगा.
सरकारी कर्मचारियों मिलेगा 20,000 रुपये की रकम
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के सरकारी कर्मचारी को 4000 रुपये के अलावा फेस्टिव एंडवास के रूप में 20 हजार रुपये भी मिलेंगे. यह फेस्टिव एंडवास रेगुलर कर्मचारियों के लिए रखे गए है. वहीं पाटटाईम और अन्य कर्मचारियों को सैलरी एडंवास के रूप में 6000 रुपये दिए जाएंगे.
इसके अलावा जो भी सराकरी पेंशनर्स है, उन्हें फेस्विल अलाउंस के रूप में 1000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं जो भी रिटायर कर्मचारी पेंशन स्कीम का भाग है, उन्हें भी त्योहार के दौरान राशि मिलेगी.
इसके अलावा राज्य के वित्त मंत्री ने यह भी दावा किया था कि ओणम शुरू होने से पहले समाजिक सुरक्षा और कल्याण पेंशन में शामिल लोगों के लिए दो किश्त बांट दी जाएगी. इससे 62 लाख लोगों को फायदा होने की संभावना जाताई गई थी.
इसके साथ ही केरल के वित्त मंत्री बालगोपल ने कहा था कि 62 लाख लोगों को पेंशन बांटने के लिए 1700 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे.
कैसे करें बोनस चेक?
अगर आप केरल सरकार द्वारा दिए जा रहें बोनस की राशि चेक करना चाहते हैं, तो इसके कई तरीके है. केरल सरकार द्वारा दिए जाने वाला बोनस सीधा लाभार्थी के बैंक अकाउंट में आने वाला है. आप इस समय अपनी बैंक स्टेटमेंट चेक करके पता लगा सकते हैं कि आपको पैसे मिल गए या नहीं.
अगर आपको बोनस को लेकर कोई भी सवाल है या ये जाना है कि आपको कितना अमाउंट मिलने वाला है, तो आप अपनी कंपनी के एचआर या फाइनेंस डिपार्टमेंट से बातचीत कर सकते हैं. वे आपको बोनस से जुड़ी सभी जानकारी दे देंगे.
क्यों मनाया जाता है ओणम
ओणम त्योहार दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से है. यह त्योहार 10 दिन तक चलता है. इस साल ये त्योहार 6 सितंबर से 15 सितंबर तक मनाया जा रहा है. यह त्योहार खासतौर पर खेतों में अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है. ओणम को मलयालम भाषा में थिरुवोणम भी कहते हैं. ऐसा कहा जाता है कि केरल में महाबलि नाम का एक असुर राजा थे. उनके आदर सत्कार के लिए ही ओणम त्योहार मनाया जाता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications