नयी दिल्ली। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मामले में एक बड़ा ऐलान कर सकती है। बता दें कि बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता से निपटने के लिए योगी सरकार अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों में हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी देगी। इस योजना का ऐलान जल्द हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005) की तर्ज पर किया जाएगा। मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में हर परिवार के लिए 100 दिन का काम और मजदूरी सुनिश्चित की जाती है। ऐसा ही योगी सरकार अपनी नई योजना के तहत कर सकती है। यूपी सरकार एक नया रोजगार आयोग भी तैयार करेगी।
एक विशेष अधिनियम की घोषणा का प्रस्ताव
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि रोजगार आयोग की स्थापना के लिए एक विशेष अधिनियम की घोषणा का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है। ये नया आयोग मौजूदा प्रवासन आयोग (Migration Commission) की जगह लेगा। उन्होंने कहा कि जैसे मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी की गारंटी देता है, यूपी का नया कानून शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति की नौकरी सुनिश्चित करेगा।
गेम चेंजर साबित होगा ये कदम
नया रोजगार आयोग, जिसे पूरा संवैधानिक दर्जा प्राप्त होगा, प्रवासन आयोग की जगह लेगा। इस प्रस्तावित आयोग का नेतृत्व मुख्य सचिव रैंक का एक अधिकारी करेगा जो इसके कमिश्नर के रूप में भी काम करेगा। योगी सरकार में रणनीतिकार इसे योगी सरकार के पहले कार्यकाल के अंतिम चरण में गेम चेंजर मान रहे हैं। इस स्कीम का एक प्रस्ताव पहले ही सीएम के पास मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है और फिर इसे राज्य मंत्रिमंडल को भेज दिया जाएगा। अन्य राज्यों की तरह यूपी भी कोरोनवायरस वायरस महामारी और उसके बाद आई आर्थिक दिक्कतों के कारण बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है।
बेरोजगारी की समस्या होगी हल
राज्य सरकार ने रोजगार के मामले में कई उपाय किए हैं। इनमें प्रवासन आयोग का गठन और स्पेशल एमएसएमई ऐप लॉन्च करना शामिल है, जो जरूरतमंदों को रोजगार देने के लिए एम्प्लोयर और नौकरी चाहने वालों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है। हालांकि इस सब के बावजूद माना जा रहा है कि राज्य सरकार को अभी भी बहुत कुछ करना है। राज्य सरकार ने मनरेगा के तहत 90 लाख प्रवासी मजदूरों को काम देने का दावा किया है। अब नये रोजगार आयोग से बेरोजगारी की समस्या को हल करने में काफी मदद मिलेगी, क्योंकि यह सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में जरूरतमंदों को रोजगार सुनिश्चित करेगा।
विपक्ष के लिए जवाब होगी स्कीम
माना जा रहा है कि नयी रोजगार योजना के जरिए हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को नौकरी प्रदान करना योगी सरकार का विपक्ष को जवाब होगा, जो युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर न मिलने पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है। ध्यान देने वाली बात ये है कि मनरेगा ने 2009 के आम चुनावों में यूपीए की वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी क्योंकि इसने लाखों ग्रामीण मजदूरों को काम दिया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications