Latest news on Suzlon Energy shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज भारी तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ है। यह तेजी उस खबर के बाद आई जिसमें कंपनी ने बताया है कि उसकी पवन टरबाइन श्रृंखला में से एक को सरकार से लिस्टिंग मिल गई है। इसके चलते अब इस टरबाइन काव्यावसायीकरण का शुरू किया जा सकेगा।
वहीं इस खबर के बाद आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 42 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह इसका दिन का हाई स्तर भी है। इसी के साथ यह सुजलॉन एनर्जी का एक साल का उच्चतम स्तर भी है। यानी आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर अपने सबसे उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज इस रेट पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर की मार्केट कैप 57,095 करोड़ रुपये हो गई है। जहां तक बुक वैल्यू की बात है तो सुजलॉन एनर्जी की 1 रुपये है। वहीं सुजलॉन एनर्जी के शेयर की फेसवैल्यू 2 रुपये की है।
सरकार की तरफ से अच्छी खबर सुजलॉन एनर्जी को एक और अच्छी खबर मिलने के दूसरे दिन मिली है। वहीं कल सुजलॉन एनर्जी को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया था। इसके बाद नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च ने कहा था कि इसके बाद सुजलॉन एनर्जी में 264 मिलियन डॉलर का निवेश आ सकता है।
16 नवंबर को एक नियामक फाइलिंग में, सुजलॉन एनर्जी ने कहा कि उसकी S144, 3 मेगावाट - 3.15 मेगावाट पवन टरबाइन श्रृंखला को नए और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से मॉडल और निर्माताओं (आरआरएलएम) की संशोधित सूची प्राप्त हुई है।
इस लिस्टिंग से उत्पाद के सफल व्यावसायीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। सुजलॉन ने पहले ही गुजरात के गोंडल में हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 160 मीटर की हब ऊंचाई पर श्रृंखला का पहला प्रोटोटाइप स्थापित किया था।
सुजलॉन एनर्जी ने हाल ही में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट से 600 करोड़ रुपये जुटाया था, जिसके बाद कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है।
हाल ही में सुजलॉन एनर्जी के सीएफओ हिमांशु मोदी ने बताया था कि कंपनी के पास पास नकदी सरप्लस है। ऐसे में अब कंपनी पैसे जुटाने के लिए बहुत ही सोच समझ कर फैसले करेगी।
जानिए सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 हफ्ते में करीब 12.60 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 माह में करीब 49.47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 माह में करीब 107.41 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक करीब 296.23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 साल में करीब 418.52 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 साल में करीब 1,066.67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का ट्रेडिंग डाटा
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते कारोबारी दिवस पर करीब 9 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ था।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते एक हफ्ते के दौरान करीब 7 करोड़ शेयरों का रोज कारोबार हुआ था।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते एक माह के दौरान करीब 11 करोड़ शेयरों का रोज कारोबार हुआ था।
नोट: यह शेयर के बारे में जानकारी है, निवेश की सलाह न समझें। निवेश का फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications