नयी दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन में दी गई ढील के बीच कई फोन कंपनियों ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। शानदार स्मार्टफोन बनाने वाली वनप्लस ने एक बार फिर अपनी वनप्लस 7 सीरीज़ और वनप्लस 7 टी सीरीज़ के स्मार्टफोन अमेज़न, अपनी खुद की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के ज़रिए बेचने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस समय फोन केवल ऑरेंज और ग्रीन जोन में ही बेचे जा रहे हैं। इन इलाकों में सरकार ने कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान थोड़ी राहत दी है। वनप्लस स्मार्टफोन फिर से बेचने के साथ ही अपने फैंस के लिए एक खुशखबरी भी लाई है। कंपनी ने अपने एक बेहतरीन स्मार्टफोन की कीमत में 6000 रु की भारी भरकम कटौती की है। आइए जानते हैं कौन से फोन की कीमत हुई कम और क्या हैं उस दमदार स्मार्टफोन के फीचर्स।
OnePlus 7T Pro हो गया 6000 रु सस्ता
वनप्लस ने अपने वनप्लस 7टी प्रो के 8जीबी रैम / 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती की है। ये मोबाइल पहले 53,999 रुपये में मिलता था, मगर कीमतों में कटौती के बाद आपको यह 47,999 रुपये में मिल जाएगा। स्मार्टफोन की नई कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन दोनों पर दी गई है। वैसे वनप्लस 7टी का 8 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट अब भी 34,999 रुपये पर ही मिल रहा है। बता दें कि कंपनी ने बढ़े हुए 18 फीसदी जीएसटी को खुद वहन करने और अपने स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों पर अतिरिक्त लागत का बोझ न डालने का फैसला किया है। हालांकि इस बीच कई अन्य कंपनियों ने अपने स्मार्टफ़ोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
OnePlus 7T Pro पर मिलने वाली सुविधा
आपको वनप्लस के वनप्लस 7टी प्रो पर एक खास फैसिलिटी भी मिलेगी। दरअसल कंपनी ने बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है ताकि ग्राहक ईएमआई पर वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 टी सीरीज स्मार्टफोन खरीद सकें। इस साझेदारी के तहत ग्राहकों को बजाज फाइनेंस को डाउन-पेमेंट के रूप में एक तिहाई मूल्य का भुगतान करना होगा और बाकी बैलेंस 12 महीने की कम मासिक किस्तों में चुकाया जा सकता है। ध्यान दें कि वनप्लस 7 प्रो और 7 टी सीरीज़ अमेज़न पर बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध हैं, जिस पर बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 12 महीने तक का नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मौजूद है।
क्या हैं वनप्लस 7टी प्रो के फीचर्स
वनप्लस 7टी प्रो के फीचर्स की बात करें तो फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा 4085 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। इसमें टेलेफोटो लेंस के साथ 48 मेगापिक्सेल, 8 मेगापिक्सेल और 16 मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप, 6.67 इंच की फ्लूड डिस्प्ले (3120 x 1440 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 516 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी), एंड्रॉइड वी10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित ऑक्सीजन ओएस, 2.96GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस एआई इंजन ऑक्टा-कोर और 7एनएम प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा अमजेन वेबसाइट के मुताबिक डिवाइस के लिए 1 साल और इन-बॉक्स एक्सेसेरीज के लिए 6 महीनों की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications