नई दिल्ली, अप्रैल 25। अगर आप 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपको एक बेस्ट डील की जानकारी देंगे। बता दें कि अब देश में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च होने शुरू हो गए हैं। अनुमान के अनुसार अगले साल तक देश में 5जी टेक्नोलॉजी आ सकती है। इसलिए आपको भी बहुत जल्द नयी तकनीक वाले स्मार्टफोन की जरूरत पड़ेगी। बेहतर ये है कि पहले से ही 5जी फोन खरीद कर रखें। इस समय वनप्लस के 5जी फोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ये फोन है वनप्लस नॉर्ड 5जी। आइए जानते हैं इस फोन पर उपलब्ध ऑफर के बारे में।
कैसे मिलेगा 15000 रु में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस नॉर्ड 5जी की कीमत 29,999 रु है। ये इस फोन की शुरुआती कीमत है। मगर यदि आप ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदें तो आपको 14000 रु की बचत हो सकती है। अमेजन पर इस फोन पर 14000 रु का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आपको पूरे 14000 रु तक की बचत हो सकती है।
1000 रु का डिस्काउंट
इसके अलावा एसबीआई ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पूरे 1,000 रु का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस तरह आपको इस स्मार्टफोन पर पूरे 15 हजार रुपये की बचत होगी और आप ये फोन 14,999 रु में खरीद पाएंगे। आगे जानिए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस।
दमदार हैं फोन के फीचर्स
फीचर्स पर नजर डाले तो आपको वनप्लस नॉर्ड में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सेल का है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है। फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 765जी प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। ये स्मार्टफोन 12 जीबी की धांसू रैम और 256 इंटरनल स्टोरेज के साथ तैयार किया गया है।
शानदार है कैमरा सिस्टम
इस फोन के रियर में क्वाड (4) कैमरा सेट-अप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सेल का पहला, 8 मेगापिक्सेल का दूसरा, 5 मेगापिक्सेल तीसरा और 2 मेगापिक्सेल का चौथा कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए दो कैमरे हैं। जो 32 मेगापिक्सेल और 8 मेगापिक्सेल के हैं। फोन की बैटरी 4115 एमएएच की है। ये बैटरी 65 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
जानिए कनेक्टिविटी फीचर्स की डिटेल
ये फोन वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी 5.10, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और ड्यूल सिम सपोर्ट से लैस है। इस फोन में कई तरह के सेंसर दिए गए हैं, जिनमें फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास/मेग्नेटोमीटर सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और जायरोस्कॉप सेंसर शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications