प्याज की बढ़ती कीमतों से अब दिल्लीवालों को राहत मिलने वाली है। दिल्ली में प्याज की कीमतों में शुक्रवार को मामूली नरमी रही।
नई दिल्ली: प्याज की बढ़ती कीमतों से अब दिल्लीवालों को राहत मिलने वाली है। दिल्ली में प्याज की कीमतों में शुक्रवार को मामूली नरमी रही। जबकि देश के कई शहरों में खुदरा प्याज 150 रुपये से ऊपर के भाव पर बना हुआ था। उधर, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्याज की कीमतों पर सरकार की नजर बनी हुई है और देश में प्याज की आवक बढ़ने से कीमतों में धीरे-धीरे सुधार होने लगा है। निर्मला सीतारमण दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में ये भी पढ़ें

अगले हफ्ते तक कीमतों में और नरमी की उम्मीद
दिल्ली की आजादपुर मंडी में शुक्रवार को प्याज का थोक भाव 20-72.50 रुपये प्रति किलो था, जबकि एक दिन पहले थोक भाव 22.50-75 रुपये प्रति किलो था। वहीं मंडी में प्याज की आवक 817.4 टन थी जोकि पिछले काराबारी सत्र के मुकाबले करीब 120 टन कम थी। हालांकि खुदरा प्याज दिल्ली और आसपास के इलाकों में 70-120 रुपये प्रति किलो बिक रहा था।
कारोबारियों ने बताया कि अगले सप्ताह तक आवक में वृद्धि होने की उम्मीद है जिसके बाद कीमतों में और नरमी आ सकती है। देश के कई शहरों में प्याज का खुदरा भाव 150 रुपये किलो से ऊपर था जबकि उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशभर में प्याज का खुदरा भाव शुक्रवार को 50-160 रुपये प्रति किलो था।
सप्लाई बढ़ने तक कीमतों में ज्यादा गिरावट के आसार कम
दूसरी ओर सरकार द्वारा विदेशों से मंगाए जा रहे प्याज की पहली खेप अगले सप्ताह देश में पहुंचने वाली है जिसके बाद कीमतों में गिरावट की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि कुछ प्याज कारोबारियों का कहना है कि जब तक घरेलू प्याज की आवक रोजाना खपत के मुकाबले नहीं बढ़ेगी तब तक प्याज की कीमतों में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। वहीं उनका कहना है कि जनवरी के आखिर तक स्थानीय प्याज की आवक में इजाफा हो जाएगा। आवक में बढ़ोतरी के बाद ही प्याज की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications