प्याज ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। फिलहाल तो देश में नवरात्रि के समय प्याज की मांग कम हो गई है लेकिन इसके बावजूद भी आलू और प्याज के दाम इस समय आसमान पर पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली: प्याज ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। फिलहाल तो देश में नवरात्रि के समय प्याज की मांग कम हो गई है लेकिन इसके बावजूद भी आलू और प्याज के दाम इस समय आसमान पर पहुंच गए हैं। सरकार के कई कदम उठाने के बाद भी पिछले कई हफ्तों से प्याज के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके कारण आम आदमी के रसोई का बजट बिगाड़ गया है। पिछले एक महीने में प्याज ने लोगों को रुला-रुलाकर बेहाल कर दिया है।
बेंगलुरु में प्याज की कीमतें चार गुना तक बढ़ गई
सबसे अधिक प्रभावित हुआ है दक्षिण भारत। बेंगलुरु में महज एक महीने में प्याज की कीमतें चार गुना तक बढ़ चुकी हैं। उत्तर भारत में भी कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं और नवरात्रि के बाद इसमें और बढ़ोतरी के आसार हैं। प्याज की कीमतें इस समय आसमान छू रही हैं। हर गुजरते दिन के साथ प्याज और महंगा होता जा रहा है। बेंगलुरु में पिछले एक महीने में ही प्याज की कीमतें चार गुना तक बढ़ गई हैं। बेंगलुरु में प्याज फिलहाल 88 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बता दें कि 20 सितंबर को इसकी कीमत 22 रुपये प्रति किलो थी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कर्नाटक सरकार ने किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए खास किस्म की प्याज 'बेंगलुरु रोज़' के निर्यात को मंजूरी दी थी और अब कर्नाटक के लोगों को भी प्याज रुला रहा है।
प्याज की कीमतों में करीब 100 फीसदी तक का इजाफा
सभी बड़े शहरों की तुलना से ये पता चलता है कि सबसे अधिक प्रभावित हैं 28 केंद्र, जहां पिछले महीने भर में कीमतें दो से तीन गुना तक बढ़ चुकी हैं। तमिलनाडु में तिरुचिनापल्ली को छोड़कर लगभग सभी केंद्रों में प्याज की रिटेल कीमत दोगुनी हो चुकी है। तेलंगाना में लगभग सभी केंद्रों में कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं। तिरुवनंतपुरम में प्याज इस समय 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। वहीं रायपुर, गोवा, इंदौर और ग्वालियर में प्याज की कीमतों में करीब 100 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। वहीं दिल्ली में प्याज की कीमतें प्रति किलो 12 रुपये तक बढ़ चुकी हैं। चुनाव वाले बिहार में भी प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। माना जा रहा है कि नवरात्रि के बाद प्याज की कीमतों में और तेजी आ सकती है, क्योंकि उत्तर भारत में नवरात्रि के दौरान अधिकतर लोग प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं। बता दें कि रविवार को नवरात्रि खत्म हो रही है।
इन वजहों से बढ़ें प्याज के दाम
सप्लाई में आई गिरावट की वजह से प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। अभी प्याज की फसल आने में काफी वक्त है तो प्याज और भी महंगा हो सकता है। लासलगांव एपीएमसी के अनुसार पिछले दो महीने में प्याज की सप्लाई करीब 70 फीसदी गिरी है। अगस्त में जहां हर रोज 22 हजार कुंटल प्याज आती थी, अक्टूबर में यह महज 7000 कुंटल रही है। लासलगांव एपीएमसी के चेयरमैन सुवर्णा जगताप बताते हैं कि प्याज की सप्लाई कम होने की सबसे बड़ी वजह है मुंबई में हुई भारी बारिश। खरीब की 50 फीसदी और खरीफ में देर से होने वाली प्याज की फसल को बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कर्नाटक में भी बारिश की वजह से प्याज की फसल को भारी नुकसान हुआ है, ये भी कीमतें बढ़ा रहा है।
रिटेल मार्केट में प्याज 80 रुपये प्रति किलो
नासिक में प्याज का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है, जिसका नाम है लासलगांव होलसेल मार्केट। बता दें कि नासिक में पूरे महाराष्ट्र का करीब 60 फीसदी प्याज उगाया जाता है। हालात तो इतने खराब हैं कि खुद नासिक के रिटेल मार्केट में प्याज 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पुणे एपीएमसी के एक कमीशन एजेंट विलास भुजबल के अनसार 21 अक्टूबर को मुंबई में प्याज 80-100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पुणे में प्याज 100-120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। सूत्रों के अनुसार केरल, असम और तमिलनाडु ने तो सेंट्रल बफर स्टॉक से प्याज निकालना भी शुरू कर दिया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने भी प्याज मंगाना शुरू कर दिया है। ये राज्य सब्सिडी पर लोगों को प्याज मुहैया कराएंगे। हालांकि, सिर्फ 30 हजार टन का स्टॉक ज्यादा दिन नहीं चल सकेगा। इसी बीच सरकार अफगानिस्तान और अन्य देशों से भी प्याज का आयात करने पर विचार कर रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications