Online Gaming Bill 2025 Benefits : ऑनलाइन गेमिंग के ज़रिए पलक झपकते लाखों-करोड़ों रुपये कमाने का सपना साकार करने का लालच देकर युवाओं को अपनी ओर अट्रैक्ट करने वाली गेमिंग कंपनियों के लिए सरकार ने रास्ता बंद कर दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते प्रचलन के बीच युवाओं को लगती लत को रोकने के लिए नया कानून बनाया है। संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में ओनलाइन गेमिंग बिल 2025 को पारित किया गया है। अब राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।

ऑनलाइन गेमिंग बिल 20 अगस्त को लोकसभा में और 21 अगस्त को राज्यसभा में पारित किया गया। इस बिल का मकसद सभी तरह के ऑनलाइन रियल टाइम गेम पर रोक लगाना है। पिछले कई सालों से ऑनलाइन गेम पर रोक लगाने की चर्चा चल रही थी। केंद्र सरकार से पहले कुछ राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर ऐसा कानून बनाए अपने राज्यों में बनाए हैं।
अब संसद द्वारा नया कानून बनाए जाने पर यह पूरे देश में लागू होगा, जिसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। इस बीच अब केंद्र सरकार ने दोनों सदनों से बिल को पारित कराने के बाद बताया है कि समाज के लिए यह कैसे फायदेमंद है और यदि कोई गेमिंग कंपनी इस कानून का उल्लंघन करती है तो उसके लिए क्या दंड या सजा का प्रावधान है। तो चलिए जानते हैं...
ऑनलाइन गेमिंग कानून से कौनसे होंगे 4 फायदे? (How the Bill Benefits Society)
क्रिएटिव इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा (Boost to the Creative Economy) :- सरकार ने बताया कि यह विधेयक डिजिटल क्रिएटिविटी को बढ़ावा देगा और इससे भारत की स्थिति मजबूत होगी। ई-स्पोर्ट्स और सुरक्षित ऑनलाइन गेम्स को प्रोत्साहित करेगा, यह एक्सपोर्ट के अवसरों का विस्तार करेगा, नए रोजगार सृजित करेगा और गेमिंग क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देगा। इससे वैश्विक डिजिटल इकॉनोमी में भारत की भूमिका और मज़बूत होगी।
युवाओं का सशक्तिकरण (Empowering Youth) :- युवाओं को सुरक्षित और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के नए अवसर मिलेंगे। ई-स्पोर्ट्स और कौशल-आधारित डिजिटल गेम्स उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क बनाने में मदद करेंगे। ये अवसर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए करियर के रास्ते भी खोलेंगे।
सुरक्षित डिजिटल इंवायरमेंट (A Safer Digital Environment) :- परिवारों को पैसे के लालच में की जाने वाली गेमिंग गतिविधियों से बचाया जाएगा। ये प्लेटफ़ॉर्म अक्सर यूजर्स को वित्तीय लाभ के झूठे वादों से लुभाते हैं, जिससे लत लगती है और परेशानी होती है। ऐसे खतरों को दूर करके, यह विधेयक एक स्वस्थ और सुरक्षित डिजिटल स्पेस बनाता है।
वैश्विक नेतृत्व को मज़बूत करना (Strengthening Global Leadership) :- भारत ज़िम्मेदार गेमिंग और डिजिटल नीति के क्षेत्र में एक वैश्विक प्लेयर के रूप में उभरेगा। यह विधेयक दर्शाता है कि कैसे एक राष्ट्र इनोवेशन और सामाजिक सुरक्षा के बीच संतुलन बना सकता है। यह भारत को उन अन्य देशों के लिए एक आदर्श के रूप में स्थापित करता है जो ऑनलाइन मनी गेम्स से समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
नियम के उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान (Offences and Penalties)
इस बिल में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी सज़ा का प्रावधान किया गया है। सरकार ने बताया कि ऑनलाइन मनी गेम्स की पेशकश या सुविधा प्रदान करने पर तीन साल तक की कैद और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इन खेलों से जुड़े वित्तीय लेन-देन पर भी समान दंड का प्रावधान है। ऐसे खेलों का विज्ञापन करने पर दो साल तक की जेल और पचास लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
यदि कोई बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है या अपराध करता है तो उनको कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा, जिसमें पांच साल तक की कैद और दो करोड़ रुपये तक का जुर्माना शामिल है। प्रमुख प्रावधानों के तहत अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती होंगे, जिसका अर्थ है कि पुलिस बिना वारंट के गिरफ़्तारी कर सकती है और ज़मानत का अधिकार नहीं होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications