Online Payment : पिछले कुछ वर्षों में जहां लोग डिजिटल पेमेंट का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। वही, बीते 4 सालों से यूपीआई पेमेंट का अधिक इस्तेमाल हो रहा हैं लोगों से इन ट्रांजेक्शन के बीच कुछ चूक भी हो रही है।
दरअसल, कई बार लोग जल्दबाजी में गलत नंबर पर यूपीआई पेमेंट कर देते हैं। जिस वजह से आपकी पेमेंट किसी और के खाते में पहुंच जाती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इसी के चलते नई गाइडलाइन जारी की है।

अब चाहे यूपीआई पेमेंट गलत नंबर हो और आपके खाते से पैसे कट चुके हो फिर भी पैसे आपको वापस मिल सकते हैं। रिजर्व बैंक की नई गाइडलाइन से आपको अपनी राशि वापस मिल सकती है।
अपने पैसे को वापस पाने के लिए आपको हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद आपको खाते से संबंधित बैंक में जाकर फॉर्म भरना होगा। आपको शिकायत पेमेंट करने के तीन दिन के भीतर ही करनी होगी।
किसी भी ऐप जैसे फोन पे पेमेंट, पेटीएम, गूगल पे और यूपीआई से गलत नंबर पर पेमेंट चले जाने पर इस तरह मुश्किल को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले कस्टमर केयर पर कॉल करें। यह आप ट्रांजेक्शन डिटेल बताकर कंप्लेन दर्ज करें। इसके साथ ही आपको अपनी बैंक की भी जानकारी देना होगा।
रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार गलत नंबर पर पेमेंट होने पर इसकी शिकायत करने के 48 घंटे के भीतर पैसा वापस मिल सकता है। इसके लिए कस्टमेर केयर में 3 दिन के अंदर कंप्लेन करनी होगी।
यह भी पढ़ें : Fake Mobile app से रहे सावधान, आईआरसीटीसी ने जारी किया अलर्ट
नेटबैंकिंग से गलत पेमेंट होने पर इस तरह पैसे वापस लिया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1800-120-1740 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें। बैंक जाकर जानकारी देकर फॉर्म भरें।
अगर बैंक आपकी सहायता करने से मना करता है तो फिर इसकी शिकायत आरबीआई की वेबसाइट पर करें। आप इसके लिए ध्यान दे कि आप ट्रांजेक्शन के मैसेज को डिलीट न करें। इसके साथ ही आप नेशनल पेमेंट कॉर्पेोरेशन की वेबसाइट पर भी गलत पेमेंट की शिकायत को दर्ज करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए कैसे लुटते हैं
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications