नई दिल्ली, जनवरी 24। आज के जमाने में बचत काफी नहीं है, बल्कि आपको अपनी बचत को सही जगह निवेश करना जरूरी है। निवेश के लिए पैसा सही ऑप्शन में भी लगाना जरूरी है, वरना आपको नुकसान हो सकता है। यदि आप एक परंपरागत निवेशक और पुराने तरीकों से निवेश करना पसंद करते हैं तो एफडी एक बढ़िया विकल्प है। ऐसा इसलिए क्योंकि एफडी में जोखिम नहीं होता। आप एक बार पैसा जमा करते हैं और उस पर आपको तय ब्याज दर पर ब्याज मिलता है। आज के ऑनलाइन जमाने में आप एफडी भी ऑनलाइन करा सकते हैं। बल्कि अब तो यूपीआई पेमेंट सिस्टम गूगल पे पर भी एफडी कराई जा सकती है।
कैसे करें एफडी
अगर आप एफडी खाता खोलना चाहते हैं और आपके पास गूगल पे अकाउंट है तो आप ये काम काफी आसानी से कर सकते हैं। गूगल पे न केवल रेगुलर यूपीआई भुगतान सर्विस प्रोवाइड करता है, बल्कि अन्य बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं भी देने लगा है। गूगल पे ने हाल ही में एक नया फीचर पेश किया है जिसके जरिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं।
इस बैंक से मिलाया हाथ
आपको गूगल पे ऐप के माध्यम से एफडी करने की सुविधा देने के लिए गूगल पे ने 'इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक' से हाथ मिलाया है। इसके जरिए आप बैंक की एफडी में निवेश कर सकते हैं। गूगल पे ऐप के नये फीचर के साथ गूगल पे यूजर्स कुछ ही क्लिक और मिनटों में एफडी करने में सक्षम होंगे। यह फीचर इस समय केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
गगूल पे ऐप में एफडी खाता खोलने के लिए फोन में गूगल पे एप को ओपन करें। फिर नीचे बिजनेस एंड बिल ऑप्शन तक स्क्रॉल करें और फाइनेंस ऑप्शन खोलें। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का लोगो होगा उसे चुनें और उस पर क्लिक करें। 'इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक बाय सेतु' नाम से एक नई विंडो दिखेगी। फिर गेट स्टार्टेड ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां ओपन एफडी इन 2 मिनट लिखा होगा। 'इनवेस्ट वाउ' विकल्प पर क्लिक करें।
ये है आगे का प्रोसेस
'इनवेस्ट वाउ' विकल्प पर क्लिक करने के बाद यह आपको एफडी के सभी विकल्प दिखाएगा। यहां आप क्रिएट एफडी पर क्लिक करें। इसके बाद सावधि जमा की राशि और ब्याज दर की पुष्टि करें। फिर केवाईसी प्रोसेस को पूरा करें। इसके लिए आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पिन कोड जैसी सभी जरूरी डिटेल भरनी होगी। आखिर में सबमिट करें। इस तरह आपका फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खुल जाएगा।
कितना मिलेगा ब्याज
इस समय इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की एफडी पर 6.35 फीसदी तक की ब्याज दर दे रहा है। आपको एफडी के लिए इक्विटास बैंक में खाता खोलने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह काम यूपीआई आईडी के माध्यम से हो जाएगा। एफडी खाता खोलने के बाद आप अपनी जमा राशि को ट्रैक कर सकते हैं। नई जमा राशि भी एड कर सकते हैं और समय से पहले निकासी के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। ये सारा काम गूगल पे ऐप का उपयोग करके हो जाएगा। यानी अब आपको न तो बैंक के चक्कर लगाने और न ही ऑनलाइन बैंकिंग की जरूरत। एक ऐप से आप सारा काम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications