PPF Account : पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) स्कीम आम नागरिकों के निवेश के लिए एक बेहद ही शानदार और काम की स्कीम है। पीपीएफ के तहत वार्षिक 7.1 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। आप पीपीएफ अकाउंट को बैंक में या फिर पोस्ट ऑफिस में कही भी खुलवा सकते हैं।

अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं, तो फिर अब आप अपने इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग सेवा के जरिए ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट खोल सकते है। आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि आप कैसे आसानी से घर बैठे ही अपना पीपीएफ खाता एसबीआई बैंक में ओपन कर सकते हैं।
एसबीआई में पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए आपको सबसे पहले अपने यूजर नेम और पासवर्ड के साथ अपने एसबीआई के खाते में ऑनलाइन लोगों करें। लॉगिन करने के बाद आपको राइट साइड की तरफ दिखाई दे रहे रिक्वेस्ट एंड इंक्वायरी वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आप ड्रॉपडाउन मेन्यू से न्यू पीपीएफ अकाउंट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नया पेज ओपन होगा। यह आपको पैन और दूसरी जानकारी दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको ब्रांच कोड डालना होगा। आपको वहा ब्रांच कोड दर्ज करना होगा यह आप अपना पीपीएफ खाता खोलना चाहते हैं।
आपको यहां अपनी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करना है। इसके बाद आपको एनरोलमेंट नंबर दर्ज करना है और प्रोसीड पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा। इसके बाद आपको रेफरेंस नंबर के साथ फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद आपको प्रिंट पीपीएफ ऑनलाइन एप्लिकेशन टैब से खाता खोलने का फॉर्म प्रिंट करना होगा। इसके बाद आपको 30 दिनों के अंदर केवाईसी और फोटो के साथ ब्रांच में जाकर जमा करवाना होगा।
पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए जरूरी न्यूनतम निवेश 500 रु है। वही, एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रु निवेश कर सकते है। यह खाता 15 वर्ष में मैच्योर होता है। उसके बाद 5 - 5 वर्ष के लिए इसको बढ़ाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications