ChatGPT: भारतीय यूजर्स के लिए ओपनएआई ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने भारत में ChatGPT Go नाम का नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत सिर्फ 399 रुपए प्रति माह रखी गई है। यह ओपनएआई का अब तक का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसे खासतौर से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम दाम में ज्यादा फीचर्स पाना चाहते हैं।

ChatGPT Go में क्या-क्या मिलेगा?
इस नए प्लान में यूजर्स को कई ऐसे फायदे मिलेंगे जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होते। इनमें शामिल हैं:
ज्यादा मैसेज भेजने की सुविधा
हर दिन पहले से ज्यादा इमेज जनरेट करने का विकल्प
फाइल अपलोड करने की अतिरिक्त लिमिट
Python जैसे एडवांस डेटा एनालिसिस टूल का इस्तेमाल
फ्री अकाउंट के मुकाबले डबल मेमोरी
यानी यह प्लान उन लोगों के लिए है जो चैटजीपीटी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और बेसिक फीचर्स से आगे बढ़कर नई सुविधाओं का फायदा लेना चाहते हैं।
प्लस और प्रो प्लान से अलग
ओपनएआई का मौजूदा प्लस प्लान 1999 रुपए प्रति माह का है, जिसमें GPT-4o और कई एडवांस टूल्स जैसे डीप रिसर्च, कनेक्टर्स और सोरा वीडियो क्रिएशन का एक्सेस मिलता है। वहीं, प्रो प्लान की कीमत इससे भी ज्यादा है।
इसके मुकाबले Go प्लान का फोकस अफोर्डेबल प्राइस और बेसिक फीचर्स के बेहतर इस्तेमाल पर है। इसमें कंपनी ने खास तौर पर GPT-5 का एक्सटेंडेड एक्सेस देने का वादा किया है।
API शामिल नहीं होगा
ध्यान देने वाली बात यह है कि ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन में API का इस्तेमाल शामिल नहीं है। अगर किसी को API की जरूरत होगी, तो उसके लिए अलग से भुगतान करना पड़ेगा।
कैसे लें सब्सक्रिप्शन?
ओपनएआई ने बताया है कि ChatGPT Go को धीरे-धीरे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप देखना चाहते हैं कि आपके लिए यह प्लान उपलब्ध है या नहीं, तो अपने अकाउंट में लॉग-इन करके चेक कर सकते हैं।
प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें
"Upgrade Plan" ऑप्शन चुनें
अगर Go प्लान आपके लिए उपलब्ध है तो "Try Go" पर टैप करके सब्सक्राइब कर सकते हैं
एक बार सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप ChatGPT Go का इस्तेमाल न सिर्फ मोबाइल ऐप पर बल्कि व्हाट्सऐप नंबर 1-800-ChatGPT पर भी कर पाएंगे।
पेमेंट होगा आसान
कंपनी ने भारत के लिए पेमेंट ऑप्शन भी अपग्रेड किए हैं। अब यूजर्स सब्सक्रिप्शन का भुगतान क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए कर सकते हैं। सब्सक्रिप्शन की फीस हर महीने ऑटोमैटिक कटेगी और चाहें तो आप इसे कभी भी कैंसिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications