Operation Sindoor: भारतीय सेना ने आज बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' पूरा किया. इस ऑपरेशन का उद्देश्य उन ठिकानों को नष्ट करना था, जहां से भारत पर हमले किए गए थे. रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है कि नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया. बता दें कि यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले का जवाब था.
हमले के बाद फोकस में डिफेंस स्टॉक्स
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आज बाजार में डिफेंस सेक्टर पर फोकस रहेंगे. इन शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोक्डट्स, कोचीन शिपयार्ड, भारत डायनेमिक्स, पारस डिफेंस एंड स्पेस, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स समेत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स शामिल हैं.
लगातार भाग रहे डिफेंस शेयर
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते डिफेंस शेयरों में लगातार जोश देखने को मिल रहा है. पारस डिफेंस एंड स्पेस का शेयर महीनेभर में 46 फीसदी उछल चुका है. कोचीन शिपयार्ड 12%, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स 28% और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स 13% और एस्ट्रा माइक्रोवेव का शेयर भी 26% चढ़ चुका है.

पहलगाम का बदला हुआ पूरा
भारत में 22 अप्रैल को पहलगाम की घटना में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई. भारत सरकार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. भारत के दावों के बावजूद पाकिस्तान ने इसमें शामिल होने से इनकार किया है और स्वतंत्र जांच का सुझाव दिया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को परिणाम भुगतने होंगे, जिसके कारण ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया.
ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का रिएक्शन
पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत की कार्रवाई को कायरतापूर्ण हमला करार दिया. उन्होंने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद पर मिसाइल हमलों की पुष्टि की. एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जनरल चौधरी ने तीन स्थानों बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद पर हवाई हमलों के बारे में जानकारी दी.
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन के दौरान नौ ठिकानों पर सटीक निशाना साधा गया. इनमें से पांच लक्ष्य पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बेस्ड थे. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की तीनों शाखाओं ने हिस्सा लिया. हिट किए गए ठिकानों में कोटली, मुजफ्फराबाद में दो आतंकी शिविर, चक अमरू, सियालकोट, गुलपुर, बहावलपुर, मुर्दिके और भीमबेर शामिल थे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications