नयी दिल्ली। अगर आप कम कीमत में शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल ओप्पो ने अपने दमदार स्मार्टफोन के1 की कीमतों में 3000 रुपये की कटौती कर दी है। ओप्पो ने के1 पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था, जो इस समय आपको फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने को मिल जायेगा। ओप्पो के1 को 16,990 रुपये के हाई प्राइस पर लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसकी कीमत 3000 रुपये तक घटा दी है। इसके बाद आपके पास ओप्पो के1 को 13,990 रुपये में खरीदने का शानदार मौका है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 इंटरनल स्टोरेज वाले केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। ये फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, जिनमें एस्ट्रल ब्लू और पियानो ब्लैक शामिल हैं।

ओप्पो के1 के खास फीचर्स
ओप्पो के1 के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 25 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 4 जीबी रैम के चलते ओप्पो के1 एक फास्ट फोन है। डुअल सिम सपोर्ट वाला ओप्पो के1 एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 19.5: 9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 6.4 इंच की फुल-एचडी + (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है। इसकी स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित होगा।
दमदार बैटरी के अलावा और भी बहुत कुछ
ओप्पो के1 में 4जी वोल्ट, वाई-फाई, ब्लुटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसके सेंसर में एक एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और एक प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा फोन में 3,600 एमएएच की सॉलिड बैटरी है। इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर आपको कैशबैक भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें - सैमसंग ने इन 2 स्मार्टफोन के घटा दिए रेट, जानें अब कितने में मिल रहे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications