नयी दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो की फैंटेस्टिक डेज़ सेल ई-कॉमर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट पर चल रही है। ओप्पो की चार दिनों की सेल 5 जून 2020 को खत्म होगी। इस सेल में आप ओप्पो के चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर आकर्षक छूट प्राप्त कर सकते हैं। ओप्पो इस सेल में 12000 रु तक के डिस्काउंट के अलावा शानदार ईएमआई पेमेंट ऑप्शन और एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर भी दे रही है। यह देखते हुए कि सेल में ओप्पो के चुनिंदा स्मार्टफ़ोन पर 44 फीसदी तक की छूट उपलब्ध है आप उनमें से अपने पसंदीदा मोबाइल को अभी फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं कि ओप्पो के किन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है डिस्काउंट।
ओप्पो एफ11 प्रो पर 44 फीसदी तक डिस्काउंट
ओप्पो एफ11 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की असल कीमत 29,990 रुपये है। मगर 44 फीसदी डिस्काउंट के साथ आपको ये दमदार स्मार्टफोन सिर्फ 17,990 रुपये में मिलेगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सेल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच की फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है।
रेनो 10x जूम पर 25 फीसदी ऑफ
ओप्पो रेनो 10x ज़ूम में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 एसओसी दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और सेल्फी सेंसर के लिए शार्क फिन पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि यह शानदार ज़ूम कैपेसिटी के साथ भी आता है। रेनो 10x जूम की कीमत 38,990 रुपये है, मगर मिल रहे भारी डिस्काउंट के चलते आपको ये सिर्फ 26,990 में मिल जाएगा।
ओप्पो रेनो 2 पर दो फीसदी की छूट
ओप्पो रेनो 2 में 8जीबी रैम, एक प्राइमरी 48 मेगापिक्सेल सेंसर के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। रेनो 2 के अन्य फीचर्स में में 6.5 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर भी शामिल है। मिल रहे डिस्काउंट के साथ इस स्मार्टफोन को आप 33,990 रु में खरीद सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आप इस सेल के तहत डिस्काउंट का फायदा सिर्फ कल तक उठा सकते हैं।
ओप्पो रेनो 3 प्रो पर तीन फीसदी की छूट
ओप्पो रेनो 3 प्रो में 44 मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर के साथ फ्रंट में एक डुअल-कैमरा सेटअप ये है। डिवाइस 42WmAh की बैटरी के साथ आता है जिसमें 30W VOOC फास्ट चार्जिंग टेक के लिए सपोर्ट है। रेनो 3 प्रो फ्लिपकार्ट पर इस समय आपको 31,990 रु के किफायती दाम पर मिल जाएगा। इस स्मार्टफोन पर तीन फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। डुअल-सिम ओप्पो रेनो 3 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 7 पर ऑपरेट करता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
ओप्पो ए7 पर 42 फीसदी छूट
ओप्पो ए7 इस समय आपको 42 फीसदी डिस्काउंट के साथ 10,990 रुपये के किफायती दाम पर मिल रहा है। इस डिवाइस में 6.2 इंच के आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 450 एसओसी, इसके रियर में एक डुअल-कैमरा मॉड्यूल, 16 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा सेंसर और 4230mAh की बैटरी दी गई है। 2018 में भारत में पेश किए गए ओप्पो ए7 की शुरुआती कीमत 16990 रु थी। ओप्पो ए7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 पर ऑपरेट करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications